Prague Chess: भारत के स्टार चेस खिलाड़ी और विश्व चैंपियन डी गुकेश को अभी प्राग शतरंज में अपनी पहली जीत जा इंतजार है। क्यूंकि उनको अब प्राग अंतरराष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के चौथे दौर में चेक गणराज्य के डेविड नवारा ने ड्रा पर रोक दिया है। वहीं इससे पहले डी. गुकेश को नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरस्ट से चौंकाने वाली हार का सामना करना पड़ा था।
Prague Chess:
भारतीय ग्रैंडमास्टर और मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश अभी प्राग शतरंज टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत का इंतजार है। इसके अलावा प्राग अंतरराष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के चौथे दौर में चेक गणराज्य के डेविड नवारा ने अब उनको ड्रा पर रोक दिया है।

जबकि एक अन्य मैच में नीदरलैंड के जोर्डन वान फोरेस्ट ने उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक याकुबोएव को हराकर चार मैच में तीसरी जीत के साथ अपनी बढ़त बना ली है। इसके अलावा गत चैंपियन भारत के अरविंद चिदंबरम को जर्मनी के विन्सेंट केमर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है।
अभी पांच दौर का खेल है बाकि :-
इसके अलावा 10 खिलाड़ियों की इस प्रतियोगिता की दो अन्य बाजियां ड्रॉ रहीं है। ये दोनों बाजियां अमेरिका के हेन्स मोके नीमैन और ईरान के परहम माघसूदलू तथा स्पेन के डेविड एंटोन गुइजारो और उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव के बीच खेली गईं हैं।

इसके बाद अब जब इस प्रतियोगिता में पांच दौर का खेल अभी बाकि है तो तब वान फोरेस्ट इस टूर्नामेंट में तीन अंक के साथ शीर्ष पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा अब्दुसत्तोरोव और नवारा के ढाई अंक हैं। जबकि उनसे आधा अंक पीछे याकुबोएव, केमर और गुइजारो हैं। इसके बाद फिर चिदंबरम, गुकेश, नीमैन और माघसूदलू के डेढ़ अंक हैं।

इसके अलावा चैलेंजर वर्ग में विश्व कप विजेता दिव्या देशमुख ने शीर्ष पर चल रही चेक गणराज्य की वेनक्लाव फिनेक को बराबरी पर रोक दिया है। उनके अलावा भारत के सूर्य शेखर गांगुली ने मेजबान देश के स्टीफन हर्बेक से ड्रा खेला है। वहीं इस टूर्नामेंट में इस समय दिव्या के डेढ़ अंक है। जबकि सूर्य शेखर गांगुली का एक अंक है। इसके अलावा इस वर्ग में अभी फिनेक तीन अंक के साथ टॉप पर है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।






