Chess: मौजूदा विश्व शतरंज चैंपियन डी गुकेश ने अमेरिका के सेंट लुईस में आयोजित क्लच चेस चैंपियंस शोडाउन 2025 में अमेरिकी ग्रैंडमास्टर हिकारू नाकामुरा को रैपिड फॉर्मेट में हराकर मिनी मैच अपने नाम कर लिया है। इसके अलावा उनकी यह जीत सिर्फ इस मैच की ही नहीं थी, बल्कि उस विवाद का जवाब भी थी जिसने कुछ हफ्ते पहले शतरंज जगत को हिला कर रख दिया था। क्यूंकि कुछ समय पहले इन दोनों के बीच खेले गए मैच के दौरान ही नाकामुरा ने गुकेश को हराने के बाद उनका किंग मोहरा उठाकर दर्शकों की ओर फेंक दिया था। इसके बाद पूरे चेस जगत में भारी विवाद खड़ा हो गया था।
डी गुकेश ने दर्ज की शानदार जीत :-

भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने राउंड 2 के पहले गेम में काले मोहरों से खेलते हुए शानदार रणनीति के साथ जीत दर्ज की है। इस जीत के बाद सभी दर्शकों की नजरें उनके रिएक्शन पर थीं। लेकिन गुकेश ने अपनी भावनाओं पर काबू पाते हुए शांति से बोर्ड को रीसेट किया और सभी मोहरों को उनकी जगह पर रखा और नाकामुरा से हाथ मिलाया।
Check out the final moments of Gukesh beating Hikaru Nakamura with the Black pieces at Champions Showdown! pic.twitter.com/RqgW6WtCZ9
— ChessBase India (@ChessbaseIndia) October 27, 2025
इसके बाद उनकी इस प्रतिक्रिया ने वहां मौजूद सभी प्रशंसकों का दिल जीत लिया। इसके बाद ही सोशल मीडिया पर भी इसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस बीच सभी प्रशंसकों का कहना है कि गुकेश ने खेल भावना की मिसाल पेश की है।
जानिए क्या है यह किंग थ्रो विवाद :-
चेकमेट: भारत बनाम अमेरिका प्रदर्शनी इवेंट का हाल ही में टेक्सास के आर्लिंगटन में आयोजन किया गया था। तब इस दौरान अमेरिकी ग्रैंडमास्टर Hikaru Nakamuraने भारत के युवा ग्रैंडमास्टर और विश्व चैंपियन डी गुकेश को हराने के बाद उनके राजा के मोहरे को दर्शकों की ओर फेंक दिया था। इसके बाद उनके इस निंदनीय कदम ने सोशल मीडिया पर चर्चा और आलोचना का तूफान खड़ा कर दिया था।

लेकिन बाद में यह रिपोर्ट सामने आई कि राजा के मोहरे को फेंकने की हरकत आयोजकों द्वारा पहले से ही योजना बनाई गई थी।इसके बाद प्रसिद्ध शतरंज विशेषज्ञ लेवी रोजमन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बताया था कि, “बिना संदर्भ के यह एक अप्रत्याशित और असम्मानजनक हरकत लग सकती है। लेकिन तब सभी आयोजकों ने हमें इसे करने के लिए प्रोत्साहित किया था।
That moment when @GMHikaru Nakamura turned around a lost position and checkmated World Champion Gukesh – picking up and throwing Gukesh's king to the crowd, celebrating the 5-0 win of Team USA over Team India!
Video: @adityasurroy21 pic.twitter.com/GuIlkm0GIe
— ChessBase India (@ChessbaseIndia) October 5, 2025
वहीं मुझे याद है कि अगर मैंने या सागर शाह ने जीत हासिल की, तो हमें राजा के मोहरे को तोड़ना था। लेकिन तब यह सब मनोरंजन के लिए था। गुकेश और हिकारु के मैच का विजेता राजा के मोहरे को दर्शकों में फेंकता है। इस मैच के बाद मुझे नहीं पता कि गुकेश ऐसा करते या नहीं। लेकिन हिकारु ने बाद में गुकेश से बात की और बताया कि यह केवल शो के लिए था और कोई अपमान नहीं था।”
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







