Grand Chess Tour: भारतीय ग्रैंडमास्टर अरविंद चिदंबरम ने फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा को हरा दिया है। इसके चलते हुए चिदंबरम अब संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गए हैं। इस बार चिदंबरम को इस टूर्नामेंट में वाइल्ड कार्ड से एंट्री मिली थी। वहीं इस टूर्नामेंट में चिदंबरम को फिरोजा और स्लोवेनिया के व्लादिमीर फेडोसेव की बराबरी करने के लिए में भी जीत की जरुरत थी। इस मैच में भारतीय खिलाड़ी को थोड़ा भाग्य का साथ भी मिला क्यूंकि फ्रांस के खिलाड़ी ने थोड़ी जल्दी हार मान ली।
चिदंबरम ने अलीरेजा फिरोजा को हराया :-
इस बार ग्रैंड शतरंज टूर के तहत आयोजित सुपरबेट रैपिड एंड ब्लिट्ज टूर्नामेंट के रैपिड दौर के आखिरी गेम में भारतीय ग्रैंडमास्टर अरविंद चिदंबरम ने दबाव में अच्छा प्रदर्शन करते हुए फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा को हरा कर 11 अंकों के साथ संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल कर लिया।

इस टूर्नामेंट में भारतीय ग्रैंडमास्टर अरविंद चिदंबरम को वाइल्ड कार्ड से एंट्री मिली थी। वहीं इस भारतीय खिलाड़ी चिदंबरम को फिरोजा और स्लोवेनिया के व्लादिमीर फेडोसेव की बराबरी करने के लिए इस मैच में जीत की जरूरत थी। इस मैच में खेलते हुए चिदंबरम को थोड़ा भाग्य का साथ भी मिला था, क्यूंकि फ्रांस के खिलाड़ी ने इस मैच में थोड़ी जल्दी से अपनी हार मान ली।

इससे पहले इस मैच में फ्रांस के खिलाड़ी अलीरेजा फिरोजा के पास मैच को बराबरी पर रोकने का भी मौका था। लेकिन वह ऐसा कर नहीं पाए। इसके अलावा अन्य भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंदा ने भी अपने अंतिम दो राउंड में रोमानिया के डेविड गैवरिल्सकू और डूडा पर जीत के साथ इस टूर्नामेंट में काफी शानदार वापसी की। इसके चलते हुए वह अब टूर्नामेंट में 10 अंक के साथ संयुक्त रूप से चौथे पायदान पर पहुंच गए हैं।

इसके अलावा इसी टूर्नामेंट में फ्रांस के मैक्सिम वचियर-लाग्रेव नौ अंकों के साथ उनसे केवल एक ही अंक पीछे हैं। लाग्रेव इस टूर्नामेंट में खेलते हुए रोमानिया के डेक बोगदान डैनियल और डुडा से एक अंक आगे हैं। इसके अलावा गवरिलस्कू दस खिलाड़ियों के टूर्नामेंट में इस समय सात अंकों के साथ नौवें स्थान पर हैं। जबकि गवरिलस्कू पूर्व विश्व चैंपियन वेसेलिन टोपालोव से भी अभी दो अंक आगे हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

