Friday, February 20
Shooting World Cup: भारत का आईएसएसएफ लोनाटो विश्वकप में हारकर अभियान समाप्त हो गया है। क्यूंकि भारत के निशानेबाज लक्ष्य श्योराण (22,19,25) और नीरू ढांडा (25,24,25) तीसरी सीरीज में परफेक्ट स्कोर बनाने के बावजूद ट्रैप मिश्रित टीम स्पर्धा में पदक राउंड में अपनी जगह बनाने से चूक गए हैं।

शूटिंग वर्ल्ड कप में भारत का अभियान हुआ समाप्त :-

भारत का आईएसएसएफ लोनाटो विश्वकप में हारकर अभियान समाप्त हो गया है। भारत के लक्ष्य श्योराण और नीरू ढांडा ट्रैप मिश्रित टीम स्पर्धा में पदक राउंड में अपनी जगह नहीं बना सके। इससे पहले लक्ष्य और नीरू ने क्वालिफाइंग दौर में संभावित 150 में से 140 अंक बनाए और 54 जोड़ियों में 10वें स्थान पर रहे थे।
Neeru Dhanda
Neeru Dhanda
इसके अलावा जोरावर सिंह संधू (21,23,24) और प्रीति रजक (23,24,23) की दूसरी भारतीय जोड़ी 138 अंक के साथ 22वें स्थान पर रही है। वहीं इससे एक दिन पहले महिला ट्रैप में चौथे स्थान पर रही नीरू ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 75 में से केवल एक ही निशाना चूका था।
Lakshya Sheoran
Lakshya Sheoran
इसके अलावा लक्ष्य दूसरी सीरीज में अपनी लय में नहीं दिखाई दिए और छह निशाने चूक गए। इसके चलते हुए भारतीय जोड़ी की पदक दौर में जगह बनाने की संभावनाओं को करारा झटका लगा। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया, ग्रेट ब्रिटेन और स्पेन की दोनों टीम 143 अंक के समान स्कोर के साथ क्वालिफिकेशन में शीर्ष पर रहीं हैं।
Neeru Dhanda
Neeru Dhanda
इससे पहले पिछले निकोसिया शॉटगन विश्व कप की मिश्रित टीम स्पर्धा में काइनन चेनाई और सबीरा हारिस की भारतीय जोड़ी ने कांस्य पदक जीता था। वहीं इस बार यह स्पर्धा साल 2028 के लॉस एंजिलिस ओलंपिक में पहली बार आयोजित की जाएगी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version