Friday, March 20

Asian Championship: भारतीय स्टार पहलवान दीपक पूनिया और उदित दोनों ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लिया है। इसके चलते हुए ये दोनों अब अपने पहले एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप खिताब से केवल एक कदम दूर रह गए हैं। इस चैंपियनशिप के फाइनल में भारत के पहलवान दीपक पुनिया अब विश्व के नंबर एक ईरानी पहलवान अमीरहुसैन बी फिरोजपोरबांदेपेई से भिड़ेंगे।

लेकिन इससे पहले दीपक ने एशियाई चैंपियनशिप में अभी तक चार पदक जीते हैं। तब वह साल 2021 और 2022 में फाइनल में हार गए थे। जबकि साल 2019 और 2020 में उन्होंने कांस्य पदक जीता था। इस बार एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय पहलवान दीपक पूनिया और उदित अपने पहले एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप खिताब से एक कदम दूर हैं। जबकि अन्य भारतीय पहलवान दिनेश और मुकुल दहिया कांस्य पदक की दौड़ में शामिल हो गए हैं। क्यूंकि इस चैंपियनशिप के अंतिम दिन भारतीय पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया है। तभी तो अब सभी प्रशंसकों को उम्मीद होगी कि दीपक और उदित स्वर्ण के साथ अपने अभियान को समाप्त करें।

ईरानी पहलवान से भिड़ेंगे दीपक पुनिया :-

इससे पहले भारतीय पहलवान दीपक पुनिया पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई नहीं कर सके थे। इसके बाद अब उन्होंने इस टूर्नामेंट में 92 किग्रा वर्ग में बेकजात राखिमोव के खिलाफ शानदार वापसी की थी। इसके बाद उनको क्वार्टर फाइनल में किर्गिस्तान के प्रतिद्वंद्वी से कड़ी टक्कर मिली। लेकिन फिर भी वह मुकाबले को 12-7 से जीत गए।

Deepak Punia
Deepak Punia

इसके बाद फिर दीपक ने सेमीफाइनल में जापान के ताकाशी इशिगुरो को 8-1 से हरा दिया। वहीं अब इस चैंपियनशिप के फाइनल में उनका मुकाबला विश्व के नंबर एक ईरान के अमीरहुसैन बी फिरोजपोरबांदेपेई से होने वाला है। इससे पहले दीपक ने एशियाई चैंपियनशिप में अभी तक चार पदक जीते हैं। तब वह साल 2021 और 2022 में फाइनल में हार गए थे। जबकि साल 2019 और 2020 में उन्होंने कांस्य पदक जीता था।

पहलवान उदित ने होगी स्वर्ण की उम्मीद :-

wrestler udit
wrestler udit

इसके अलावा भारतीय पहलवान उदित ने भी पुरुषों के 61 किग्रा वर्ग के फाइनल में अपनी जगह पक्की करते हुए स्वर्ण पदक की उम्मीद जगा दी है। इस टूर्नामेंट में उन्होंने पहले किर्गिस्तान के बेकबोलोट मिर्जानजार उलु को 9-6 से हराया था। इसके बाद फिर उन्होंने चीन के वानहाओ झोउ को 2-0 से हराया। वहीं पिछले साल उन्होंने रजत पदक जीता था। लेकिन इस बार उनकी नजरें केवल स्वर्ण पदक को जीतने पर ही होंगी।

सेमीफाइनल में हारे दहिया और दिनेश :-

इस टूर्नामेंट के पहले मैच में सिंगापुर के वेंग लुएन गैरी चाउ को दहिया ने बिना अंक गंवाए तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हराया। इसके बाद फिर उन्होंने किर्गिस्तान के दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी मुहम्मद अब्दुल्लाव को 3-1 से हराया। इसके बाद फिर सेमीफाइनल में दहिया का मुकाबला ईरान के दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी अबुलफजल वाई रहमानी फिरौजाई से हुआ।

Deepak Punia
Deepak Punia

लेकिन इस मैच को दहिया तकनीती श्रेष्ठता के आधार पर हार गए। जबकि इस बार अन्य पहलवान दिनेश भी हेवीवेट 125 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गए थे। जिन्होंने तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर चीन के बुहीरदुन हराया था। लेकिन उनको भी सेमीफाइनल में मंगोलिया के लखागवागेरेल मुंखतुर के हाथों 1-5 से हार का सामना करना पड़ा है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version