Thursday, March 12

Sports News: भारत की महिला और पुरुष कंपाउंड तीरंदाजी टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इसके चलते हुए अब इन दोनों टीमों ने विश्व कप के दूसरे चरण के फाइनल्स में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारत के ओजस देवताले, अभिषेक वर्मा और ऋषभ यादव की नंबर एक टीम ने ब्रिटेन को क्वार्टर फाइनल में 239-232 से हरा दिया है। फिर इसके बाद उन्होंने डेनमार्क को 232-231 से मात दी। इसके अलावा भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत ने पहला मैच जीत कर ताइपे ओपन के दूसरे दौर में जगह पक्की कर ली है।

भारत की पुरूष और महिला कंपाउंड टीम ने किया कमाल :-

तीरंदाजी विश्व कप के दूसरे चरण में खेलते हुए भारत की पुरूष और महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीमों ने फाइनल्स में अपनी जगह पक्की कर ली है। इसके चलते हुए भारत के अब कम से कम दो पदक तो पक्के हो गए हैं। इनमें भारत के तीरंदाज ओजस देवताले, अभिषेक वर्मा और ऋषभ यादव की नंबर एक टीम ने ब्रिटेन को क्वार्टर फाइनल में 239-232 से हराया। फिर इसके बाद उन्होंने सेमीफाइनल में डेनमार्क को 232-231 से हराया। इसके अलावा ताइपे ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में खेलते हुए भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है। उन्होंने अपना पहला मैच जीत कर दूसरे दौर में जगह बना ली है।

Abhishek Verma
Abhishek Verma

इसके अलावा भारत की महिला कंपाउंड वर्ग में मधुरा धमनगांवकर, चिकिता तानीपर्थी और ज्योति सुरेखा वेन्नम जी जोड़ी ने कजाखस्तान की टीम को क्वार्टर फाइनल में हरा दिया है। इसके बाद उन्होंने सेमीफाइनल में ब्रिटेन को हराकर फाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लिया है। इसके अलावा भारत की पुरुष टीम ने ब्रिटेन के खिलाफ पुरूष वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहली सीरिज 59-60 से गंवा दी थी। इसके बाद उन्होंने दूसरी सीरीज को 60-58 से जीता। वहीं फिर तीसरी सीरीज को उन्होंने 60-57 से जीत लिया।

India women compound team
India women compound team

इसके बाद फिर भारतीय टीम ने चौथा सेट भी इसी अंतर से जीता। जबकि सेमीफाइनल के मैच में भारत ने पहली सीरिज 57-60 से गंवा दी। इसके बाद फिर उन्होंने दूसरी सीरीज को 58-58 पर रोका। जबकि तीसरी सीरीज को भारत ने 115-118 से फिर गंवा दिया। वहीं इसके बाद फिर चौथी सीरीज को भारत ने 57-56 से जीत लिया। इसके अलावा भारत ने महिला कंपाउंड वर्ग में कजाखस्तान को 232-229 से और ब्रिटेन को 232-230 से हराया।

ताइपे ओपन में चमके भारतीय खिलाड़ी :-

विश्व रैंकिंग में 61वें स्थान पर काबिज भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी काबिज श्रीकांत ने अपने ही देश के शंकर सुब्रमण्यम को 21-16 21-15 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। इसके बाद अब अगले दौर में उनका सामना एक अन्य भारतीय आयुष शेट्टी से होने वाला है। उन्होंने भी चीनी ताइपे के तीसरे वरीय ली चिया हाओ को 50 मिनट तक चले मैच में 21-17 21-18 से हरा दिया था। इसके अलावा थारूण मानेपल्ली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जापान के शोगो ओगाा को 70 मिनट में 21-17 19-21 21-12 से हरा दिया।

Kidambi Srikanth
image source via getty images

इसके बाद अब उनका अगला मैच इंडोनेशिया के मोहम्मद जाकी उबेदिल्लाह से होगा। उनके अलावा मेराबा लुवांग मेसनाम को हालांकि कनाडा के ब्रायन यांग से 21-23 12-21 से हार मिली है। वहीं महिला एकल में भारत की उन्नति हुड्डा ने अपने ही देश की अनुपमा उपाध्याय को 21-13 21-17 से हराकर दूसरे दौर में जगह बना ली है। अब उनका अगले दौर में मुकाबला ताइपे की लिन सिह युन से होगा। इसके अलावा भारत की आकर्षी कश्यप को चीनी ताइपे की हुंग यि टिंग से 9-21 12-21 से हार मिली।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version