IPL 2025, PBKS Vs DC: आईपीएल 2025 में आज 8 मई को 58वां मैच पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच खेला जाने वाला है। इन दोनों टीमों के बीच यह मैच आज धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल के इस मौजूदा संस्करण में यहां पर यह दूसरा मैच खेला जाने वाला है। इसके अलावा आईपीएल में प्लेऑफ के दौड़ को देखते हुए इन दोनों टीमों के लिए यह मैच जीतना बहुत ही जरुरी है। पंजाब की टीम इस समय 15 अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है, जबकि दिल्ली की टीम अभी 13 अंकों के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर मौजूद है। चलिए इस मैच की फैंटसी इलेवन, प्रीव्यू और जरुरी आंकड़े भी जान लेते हैं।

PBKS का पलड़ा रहा है भारी :-

आईपीएल के इतिहास में अभी तक पंजाब किंग्स की टीम और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच कुल 33 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए पंजाब की टीम ने इनमें से 17 मैच जीते हैं, जबकि इस बीच दिल्ली की टीम को 16 मुकाबलों में जीत मिली है।

punjab kings
punjab kings

वहीं इस आईपीएल सीजन में इन दोनों टीमों के बीच यह पहला ही मैच खेला जाने वाला है। इससे पहले धर्मशाला में दोनों टीम चार बार आमने-सामने आई हैं। तब इन दोनों टीमों ने दो-दो मैच जीते थे।

आज इस तरह की हो सकती है PBKS की टीम :-

पंजाब किंग्स की टीम ने अपने पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को 37 रनों से हराया था। इसके चलते हुए यह टीम आज दिल्ली की टीम को भी बड़े अंतर से हराना चाहेगी। इस समय पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर काफी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। तभी तो आज भी वह एक अच्छी पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाना चाहेंगे।

Punjab Kings
Punjab Kings

PBKS की संभावित एकादश : प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्को जानसन, अजमतुल्लाह उमरजई, सूर्यांश शेडगे, हरप्रीत बराड़, युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह।

आज ये हो सकते हैं PBKS के इम्पेक्ट प्लेयर :- प्रभसिमरन सिंह, मुशीर खान, विजयकुमार वैश्यक, जेवियर बार्टलेट और प्रवीण दुबे।

इस संयोजन के साथ उतर सकती है DC की टीम :-

दिल्ली कैपिटल्स की टीम और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच खेला गया पिछला मैच बारिश के चलते हुए रद्द हो गया था। वहीं उससे पिछले मैच में दिल्ली की टीम को केकेआर की टीम के खिलाफ 14 रन से हार मिली थी। आज के मैच में दिल्ली की टीम को अपने बल्लेबाज केएल राहुल और करुण नायर जैसे अनुभवी बल्लेबाजों से एक बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी।

Delhi Capitals
Delhi Capitals

DC की संभावित एकादश : फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल(विकेटकीपर), करुण नायर, केएल राहुल, अक्षर पटेल(कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, दुश्मंथा चमीरा और मुकेश कुमार।

आज ये हो सकते हैं DC के इम्पेक्ट प्लेयर :- आशुतोष शर्मा, जेक फ्रेजर मैकगर्क, त्रिपुराना विजय, समीर रिजवी और डोनोवन फरेरा।

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी आज नजर :-

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपने पिछले 10 मुकाबलों में 169.23 की स्ट्राइक रेट से 380 रन बनाए हैं। जबकि अन्य बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने भी खेले पिछले 10 मैच में 169.23 की स्ट्राइक रेट से 308 रन बनाए हैं।

Shreyas Iyer
Shreyas Iyer/Getty Images

इसके अलावा दिल्ली के अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल ने भी खेले पिछले 10 मैच में 142.61 की स्ट्राइक रेट से 381 रन बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने खेले पिछले 9 मैच में 14 विकेट लिए हैं। इसके अलावा चहल ने भी पिछले 9 मैच में 14 लिए हैं। वहीं दिल्ली के तेज गेंदबाज स्टार्क ने पिछले 9 मैच में 11 विकेट हासिल किए हैं।

हमारी बेस्ट फैंटसी इलेवन और टीवी इंफो :-

विकेटकीपर : प्रभसिमरन सिंह और केएल राहुल।

बल्लेबाज : फाफ डु प्लेसिस, करुण नायर और श्रेयस अय्यर (कप्तान)।

ऑलराउंडर्स : अक्षर पटेल (उपकप्तान), मार्को जानसन और अजमतुल्लाह उमरजई।

गेंदबाज : अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल और मिचेल स्टार्क।

आईपीएल 2025 में आज 8 मई को PBKS और DC के बीच होने वाला यह मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं आज इस मैच को भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो हॉटस्टार ऐप पर लाइव देखा जा सकता है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version