Friday, March 13

IPL 2025, PBKS Vs DC: आईपीएल 2025 में आज 8 मई को 58वां मैच पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच खेला जाने वाला है। इन दोनों टीमों के बीच यह मैच आज धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल के इस मौजूदा संस्करण में यहां पर यह दूसरा मैच खेला जाने वाला है। इसके अलावा आईपीएल में प्लेऑफ के दौड़ को देखते हुए इन दोनों टीमों के लिए यह मैच जीतना बहुत ही जरुरी है। पंजाब की टीम इस समय 15 अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है, जबकि दिल्ली की टीम अभी 13 अंकों के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर मौजूद है। चलिए मैच से पहले इन दोनों टीमों का एक दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन वो भी जान लेते हैं।

PBKS का पलड़ा रहा है भारी :-

आईपीएल के इतिहास में अभी तक पंजाब किंग्स की टीम और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच कुल 33 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए पंजाब की टीम ने इनमें से 17 मैच जीते हैं, जबकि इस बीच दिल्ली की टीम को 16 मुकाबलों में जीत मिली है।

punjab kings
punjab kings

वहीं इस आईपीएल सीजन में इन दोनों टीमों के बीच यह पहला ही मैच खेला जाने वाला है। इससे पहले धर्मशाला में दोनों टीम चार बार आमने-सामने आई हैं। तब इन दोनों टीमों ने दो-दो मैच जीते थे।

इस मैदान पर दोनों टीमों का प्रदर्शन :-

हिमाचल में स्थित धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में अभी तक पंजाब किंग्स की टीम ने आईपीएल के 14 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उनको 6 में जीत मिली है, जबकि 8 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

Shreyas Iyer
Shreyas Iyer

पंजाब की टीम का यहां पर सर्वश्रेष्ठ स्कोर 232/2 रन का रहा है। जबकि दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने भी यहां पर अभी तक कुल 4 मैच खेले हैं। इनमें खेलते हुए उनको 2 में जीत और 2 में हार मिली है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम का यहां पर सर्वश्रेष्ठ स्कोर 213 रन रहा है।

PBKS vs DC मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 :-

पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11 :- प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढ़ेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जेनसेन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11 :- करुण नायर, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, आशुतोष शर्मा, मिचेल स्टार्क, दुश्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version