Friday, March 13

IPL 2025, PBKS Vs DC: आईपीएल 2025 में आज 8 मई को 58वां मैच पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच खेला जाने वाला है। इन दोनों टीमों के बीच यह मैच आज धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल के इस मौजूदा संस्करण में यहां पर यह दूसरा मैच खेला जाने वाला है। इसके अलावा आईपीएल में प्लेऑफ के दौड़ को देखते हुए इन दोनों टीमों के लिए यह मैच जीतना बहुत ही जरुरी है। पंजाब की टीम इस समय 15 अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है, जबकि दिल्ली की टीम अभी 13 अंकों के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर मौजूद है। चलिए मैच से पहले यहां की पिच रिपोर्ट जान लेते है।

कैसी रहने वाली है आज यहां की पिच :-

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम की पिच को काली मिटटी से बनाया गया है। इस पिच की मिटटी में बालू की मात्रा न के बराबर है। तभी तो यहां की पिच पर गति और उछाल दोनों मिलता है।

Himachal Pradesh Cricket Association Stadium
Himachal Pradesh Cricket Association Stadium

इस पिच पर मैच के शुरुआत में सभी तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, लेकिन जैसे – जैसे खेल आगे बढ़ता है तो यहां पर स्पिनर्स हावी होने लगते हैं। इसके अलावा इस मैदान पर खेलते हुए बल्लेबाजों को ज्यादा परेशानी नहीं होती है। इस सीजन के अपने पहले मैच में खेलते हुए पंजाब की टीम ने यहां पर 236/5 का स्कोर खड़ा किया था।

कैसा रहने वाला है आज मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज 8 मई को धर्मशाला में मौसम सुहावना रहेगा। यहां पर आज दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। वहीं आज मैच की शुरुआत रात 7:30 बजे होगी। लेकिन आज यहां पर बारिश की 65 प्रतिशत संभावना है।

धर्मशाला स्टेडियम में IPL से जुड़े खास आंकड़े :-

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में अभी तक आईपीएल के 14 मुकाबले खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए यहां पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 9 में जीत मिली है, जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को केवल 5 में जीत मिली है।

punjab kings
punjab kings

इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 180 रन और दूसरी पारी का 170 रन रहा है। जबकि इस मैदान पर टीम का सर्वोच्च स्कोर RCB (241/7 बनाम PBKS, 2024) के नाम दर्ज है। इसके अलावा टीम का न्यूनतम स्कोर PBKS (116 बनाम डेक्कन चार्जर्स, 2011) के नाम ही दर्ज है।

इस मैदान पर दोनों टीमों का प्रदर्शन :-

हिमाचल में स्थित धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में अभी तक पंजाब किंग्स की टीम ने आईपीएल के 14 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उनको 6 में जीत मिली है, जबकि 8 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

Delhi Capitals
Delhi Capitals

पंजाब की टीम का यहां पर सर्वश्रेष्ठ स्कोर 232/2 रन का रहा है। जबकि दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने भी यहां पर अभी तक कुल 4 मैच खेले हैं। इनमें खेलते हुए उनको 2 में जीत और 2 में हार मिली है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम का यहां पर सर्वश्रेष्ठ स्कोर 213 रन रहा है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version