एशियन गेम्स 2023 में भारतीय खिलाड़ी खासकर शूटिंग में बेटियां कमाल का प्रदर्शन कर रही हैं। शूटिंग में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल राउंड में भारत ने गोल्ड और सिल्वर मेडल जीत लिया है। पलक और ईशा सिंह ने भारत की तरफ से शानदार प्रदर्शन किया। इसके साथ ही भारत ने अब तक एशियन गेम्स 2023 में शूंटिग के हवाले से 6 गोल्ड मेडल अपने नाम कर दिए हैं।
पलक और ईशा ने एशियाई खेलों में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड और रजद पदक अपने नाम किए। इन दोनों ने एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी। ये ही कारण रहा टॉप दो भारतीय महिलाएं ही थीं। एक तरफ 17 साल की पलक ने गोल्ड जीता तो दूसरी तरफ ईशा सिंह ने रजत पदक जीता। अब तक भारत ने एशियाई खेलों में 6 गोल्ड के साथ 17 पदक जीत लिए हैं। पलक की तरफ से यह अंतरराष्ट्रीय पहला व्यक्तिगत पदक है।
🥇 A Brilliant Victory Unfolds! 🌟
🇮🇳’s 10m Air Pistol shooter and #KheloIndiaAthlete Palak has clinched the GOLD MEDAL at #AsianGames2022, adding another glorious chapter to our nation’s shooting legacy! 🥇🔫
The 17 year old has not only delivered big but surprised us all!… pic.twitter.com/KVuN6yCIGs
— SAI Media (@Media_SAI) September 29, 2023
पलक गूलिया ने फाइनल में 242.1 स्कोर किया। जानकारी के लिए बता दें कि ये स्कोर एशियाई खलों में शीर्ष पर है। ये अपने आप में एक रिकॉर्ड भी बन गया है। दूसरी तरफ 25 मीटर पिस्टल में व्यक्तिगत रजत पदक जीतने वाली ईशा सिंह 10 मीटर एयर पिस्टल रजत जीतने वाली टीम का हिस्सा थीं। ईशा ने फाइनल में 239.7 का स्कोर किया।
ये भी पढ़ें: विराट के अलावा इस भारतीय खिलाड़ी के पास भी है इतिहास रचने का मौका, जानिए कौन है वो?
स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें Facebook, Twitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।







