IOA Helpline: राष्ट्रीय खेलों का आयोजन इस बार उत्तराखंड के अलग-अलग स्थानों पर किया जाएगा। जबकि इनका समापन 14 फरवरी को हो जाएगा। तभी तो इस बार भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने आज से शुरू होने वाले राष्ट्रीय खेलों के दौरान होने वाले उत्पीड़न, दुर्व्यवहार और अन्य प्रकार की पारस्परिक हिंसा को रोकने के लिए स्थानीय आयोजन समिति के साथ मिलकर सोमवार से ही इसके लिए अपनी हेल्पलाइन (IOA Helpline) की शुरुआत कर दी है।
IOA Helpline 14 फरवरी को होगा राष्ट्रीय खेलों का समापन :-

इस बार राष्ट्रीय खेलों का आयोजन उत्तराखंड के अलग-अलग स्थानों पर किया जा रहा है। वहीं फिर इसके बाद इन खेलों का समापन भी 14 फरवरी को हो जाएगा। तभी तो इनको ठीक ढंग से कराने के लिए अभी से ही भारतीय ओलंपिक संघ और स्थानीय खेल समिति ने अपनी कमर कस ली है।

इसके लिए अब भारतीय ओलंपिक संघ ने अपनी एक विज्ञप्ति में कहा है कि, “भारतीय ओलंपिक संघ और राष्ट्रीय खेल आयोजन समिति ने सुरक्षा और कल्याण को बढ़ावा देने के साथ-साथ राष्ट्रीय खेल 2025 के दौरान प्रतिकूल घटनाओं को रोकने और उनसे निपटने के लिए अपनी एक टेलीफोन हेल्पलाइन (IOA Helpline) शुरू की है।”
आईओए की अध्यक्ष पीटी उषा ने दिया बयान :-
इसके बाद फिर आईओए की अध्यक्ष पीटी उषा ने कहा कि, “हमारी यह हेल्पलाइन (IOA Helpline) सभी खिलाड़ियों, कोचों और अधिकारियों के लिए दिन-रात उपलब्ध रहेगी।

वहीं यह इस समय खेलों में हो रहे उत्पीड़न, दुर्व्यवहार और अन्य प्रकार की पारस्परिक हिंसा को रोकने के लिए हमारी पहल का एक हिस्सा है। इसके लिए हमने एक सुरक्षा समिति (IOA Helpline) भी बनाई है जो हर तरह की शिकायत को सुनेगी।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।


