Saturday, March 7

IOC New President: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के चुनाव में नए अध्यक्ष को चुन लिया गया है। इसके चलते हुए अब किर्स्टी कोवेंट्री आईओसी की 10वीं अध्यक्ष बनी है। इसके अलावा वह इस पद पर चुनी जाने वाली सबसे युवा नेता भी बनी है। अब वह आगामी 24 जून को थॉमस बाक की जगह लेने वाली है।

क्यूंकि इस समय वर्तमान अध्यक्ष बाक लगभग 12 सालों से इस जिम्मेदारी को संभाल रहे हैं। इसके चलते हुए अब बीते वीरवार को किर्स्टी कोवेंट्री को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति का नया अध्यक्ष चुन लिया गया है। इसके अलावा अब वह इस पद पर चुनी जाने वाली पहली महिला और अफ्रीकी बन गई हैं।

Kirsty Coventry
Kirsty Coventry

इस बीच वह IOC की 10वीं अध्यक्ष बनी हैं। जबकि वह इस पद पर चुनी जाने वाली सबसे युवा नेता भी हैं। इसके चलते हुए अब आगामी 24 जून को थॉमस बाक की जगह इस पद को संभाल लेंगी। वहीं इस पद पर वह लगभग 12 वर्षों से कार्य कर रहे हैं।

किर्स्टी कोवेंट्री ने जताई अपनी खुशी :-

इस बार किर्स्टी कोवेंट्री ने चुनाव के बाद कहा है कि, “मेरे लिए यह एक असाधारण क्षण है। तभी तो नौ साल की बच्ची के तौर पर मैंने यह कभी नहीं सोचा था कि मैं एक दिन यहां खड़ी होकर हमारे इस अविश्वसनीय आंदोलन में अपना योगदान दूंगी।” इस बीच हम आपको यह बता देना चाहते हैं कि आईओसी का सदस्य बनने से पहले कोवेंट्री जिम्बाब्वे की बेहतरीन एथलीट भी थीं।

Kirsty Coventry
Kirsty Coventry

इसके अलावा उन्होंने अभी तक देश के आठ ओलंपिक पदकों में से सात पदक जीते हैं। इसके चलते हुए उन्होंने एथेंस ओलंपिक 2004 में तीन पदक जीते थे। जिनमें उनका 200 मीटर बैकस्ट्रोक में स्वर्ण पदक भी शामिल था। इसके चार बाद भी उन्होंने अपने खिताब को सफलतापूर्वक बचाया है।

जय शाह ने दी आईसीसी की नए चेयरमैन को बधाई :-

इस बीच अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के चेयरमैन जय शाह ने भी किर्स्टी कोवेंट्री के आईओसी अध्यक्ष बनने पर उनको बधाई दी है। इस दौरान उन्होंने कहा है कि नव-निर्वाचित आईओसी अध्यक्ष किर्स्टी को मेरी बधाई और शुभकामनाएं।

वहीं उनके लिए यह एक ऐसा सम्मान है जिसके आप हकदार हैं। इसके अलावा मैं लॉस एंजिलिस खेलों में क्रिकेट को शामिल करने के लिए आपके और आपकी टीम के साथ काम करने के लिए भी काफी उत्सुक हूं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version