Friday, January 23

Shooting: आज से भारत के शीर्ष निशानेबाज दोहा में शुरू होने वाले एलीट आईएसएसएफ विश्व कप फाइनल्स में अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखकर अपने इस सत्र का शानदार समापन करना चाहेंगे। क्यूंकि भारत की दो शीर्ष पिस्टल निशानेबाज मनु और ईशा सिंह 10 मीटर एयर और 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल में जीत की प्रबल दावेदार रहेंगी। वहीं इस बार उन्होंने विश्व कप और विश्व चैम्पियनशिप में अपनी रैंकिंग और प्रदर्शन के आधार पर शीर्ष 12 में जगह बनाई है।

भारत के शीर्ष 14 निशानेबाज लेंगे हिस्सा :-

इस साल के अंत में होने वाली इस प्रतियोगिता में भारत के 14 शीर्ष निशानेबाज भाग लेने वाले हैं। इनमें से पेरिस ओलंपिक की दो कांस्य पदक विजेता पिस्टल निशानेबाज मनु भाकर, विश्व चैंपियन सम्राट राणा और विश्व कप में कई पदक जीतने वाली विजेता सुरुचि सिंह शामिल हैं। वहीं इस बार भारत के ये सभी निशानेबाज प्रत्येक स्पर्धा के व्यक्तिगत वर्ग में विश्व के शीर्ष 12 निशानेबाजों के साथ अपनी चुनौती पेश करने वाले हैं।

Manu Bhaker
Manu Bhaker

इससे पहले भारत ने काहिरा (पिस्टल/राइफल) और एथेंस (शॉटगन) में विश्व चैंपियनशिप में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करते हुए ओलंपिक और गैर ओलंपिक स्पर्धाओं में तीन स्वर्ण सहित 14 पदक जीते थे। इसके बाद अब वे सभी विश्व कप फाइनल में अपनी इस सफलता को दोहराने की कोशिश करने वाले हैं। इसके अलावा इस प्रतियोगिता में प्रत्येक वर्ग में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक विजेता को क्रमशः 5,000, 4,000 और 2,000 यूरो की आकर्षक पुरस्कार राशि भी मिलेगी।

Esha Singh and Samrat Rana
Esha Singh and Samrat Rana

इस टूर्नामेंट में भारत की दो शीर्ष पिस्टल निशानेबाज मनु और ईशा सिंह 10 मीटर एयर और 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल में इस बार जीत के प्रबल दावेदार भी रहने वाली हैं। क्यूंकि इन दोनों ने विश्व कप और विश्व चैम्पियनशिप में अपनी रैंकिंग और प्रदर्शन के आधार पर शीर्ष 12 में जगह बनाई है। जबकि पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में हाल ही में काहिरा में चैंपियन बने सम्राट राणा और कांस्य पदक जीतने वाले वरुण तोमर भी इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाले हैं। तब भारत ने इस प्रतिष्ठित स्पर्धा में दो पदक जीतकर इतिहास रचा था।

Arjun Babuta
Arjun Babuta

इसके अलावा इस बार पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में पूर्व विश्व चैंपियन रुद्राक्ष पाटिल और पेरिस ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहने वाले अर्जुन बाबूता को चीन के शेंग लिहाओ और हंगरी के इस्तेवान पेनी की कड़ी चुनौती का सामना करना पद सकता है। वहीं इस बार विश्व चैम्पियनशिप में दो शूट-ऑफ से बचकर रजत पदक जीतने वाले अनीश भानवाला भी अपने करियर का सबसे बड़ा पदक जीतने के बाद उत्साह से भरे हुए हैं।

Aishwarya Pratap Singh Tomar
Aishwarya Pratap Singh Tomar

इसके अलावा महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल निशानेबाज एलावेनिल वलारिवन काहिरा में कांस्य पदक जीतने के बाद अपनी अच्छे फॉर्म को जारी रखने की पूरी कोशिश करेंगी। जबकि इस बार अनुभवी निशानेबाज जोरावर संधू भी प्रमुख दावेदार रहेंगे। क्यूंकि उन्होंने इंग्लैंड के दिग्गज निशानेबाज पीटर विल्सन के साथ मिलकर तैयारी की है। वहीं जो इस समय भारत के विदेशी कोच भी हैं। इस समय भारत की निशानेबाजी टीम में कई स्टार खिलाड़ी हैं। जिक्से चलते हुए ये सभी नई दिल्ली में खेले गए पिछले विश्व कप के फाइनल्स के प्रदर्शन में सुधार करने की कोशिश करेंगे। वहीं पिछली बार इस प्रतियोगिता में भारत ने दो रजत और दो ही कांस्य पदक जीते थे।

भारतीय टीम इस प्रकार है :-

पुरुष टीम :-

10 मीटर एयर पिस्टल- सम्राट राणा, वरुण तोमर।

10 मीटर एयर राइफल- रुद्राक्ष पाटिल, अर्जुन बाबूता।

25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल- अनीश भानवाला, विजयवीर सिद्धू।

50 मीटर राइफल 3 पोजीशन- ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर।

ट्रैप- जोरावर संधू।

महिला टीम :-

10 मीटर एयर पिस्टल- सुरुचि सिंह, मनु भाकर, ईशा सिंह।

10 मीटर एयर राइफल- एलावेनिल वलारिवन।

25 मीटर पिस्टल- मनु भाकर, सिमरनप्रीत कौर, ईशा सिंह।

50 मीटर राइफल 3 पोजीशन- सिफत कौर समारा।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version