Golf: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान खिलाड़ी और पीजीटीआई के अध्यक्ष कपिल देव ने कहा है कि भारत के पेशेवर गोल्फ टूर में बांग्लादेशी खिलाड़ियों की भागीदारी को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। इसके बाद उन्होंने कहा कि इस समय भारत को गोल्फ के विकास के लिए टीम आधारित ढांचे की जरूरत है। क्यूंकि इस समय उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग के बाद भारतीय क्रिकेट में आए बदलाव का भी उदाहरण दिया है।

पेशेवर गोल्फ टूर से भी हटेंगे बांग्लादेशी खिलाड़ी :-

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान ऑलराउंडर और पीजीटीआई के अध्यक्ष कपिल देव ने बीते दिन सोमवार को कहा है कि भारत के पेशेवर गोल्फ टूर में बांग्लादेशी खिलाड़ियों की भागीदारी को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। इसके अलावा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा कारणों के चलते अपनी सरकार की सलाह के बाद भारत में अगले महीने टी20 विश्व कप के लिए टीम नहीं भेजने का फैसला लिया है।

Kapil Dev
Kapil Dev

इससे पहले आईपीएल की टीम केकेआर ने बीसीसीआई के निर्देश पर बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को टीम से अलग करने का फैसला किया था। इसके बाद अब पीजीटीआई टूर से बांग्लादेशी खिलाड़ियों को बाहर करने की संभावना के बारे में पूछने पर कपिल ने कहा है कि, “हम इस पर बात करेंगे। अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है।”

Kapil Dev
Kapil Dev

इसके अलावा बांग्लादेश के स्टार गोल्फ खिलाड़ी जमाल हुसैन, मोहम्मद सिद्दीकुर रहमान और मोहम्मद अकबर हुसैन समेत कई प्रमुख गोल्फर पीजीटीआई टूर पर खेलते हैं। इसके अलावा पूर्व भारतीय महान क्रिकेटर ने आईसीसी को पत्र लिखने वाले बीसीबी के ताजा फैसले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। इस बीच साल 1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव पीजीटीआई की फ्रेंचाइजी आधारित गोल्फ लीग ’72 द लीग’ के उद्घाटन से इतर मीडिया से मुखातिब हुए थे।

Kapil Dev
Kapil Dev

इस दौरान उन्होंने कहा कि इस समय भारत को गोल्फ के विकास के लिए टीम आधारित ढांचे की जरूरत है। क्यूंकि उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग के बाद भारतीय क्रिकेट में आए बदलाव का भी उदाहरण दिया है। इसक बाद उन्होंने कहा कि, “मैं क्रिकेट खेलता था जो टीम का खेल है, जबकि गोल्फ व्यक्तिगत खेल है लेकिन भारत को गोल्फ में भी टीम प्रारूप की जरूरत है।” इसके आगे उन्होंने कहा कि, “इंडियन प्रीमियर लीग आने के बाद क्रिकेट में जो बदलाव आया, अब हम इस लीग के जरिए गोल्फ में भी वही करना चाहते हैं।”

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version