Friday, March 13

Clutch Chess: भारत के दिग्गज शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद को क्लच शतरंज टूर्नामेंट की तीसरी बाजी में गैरी कास्परोव से हार का सामना करना पड़ा है। वहीं इस समय शतरंज के इतिहास के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी कास्परोव ने 62 साल की उम्र में भी यह दिखाया है कि 21 साल पहले संन्यास लेने के बावजूद उनमें अब भी काफी शतरंज बचा है। इस मैच में भारतीय खिलाडी को भी काफी मौके मिले थे, लेकिन वो इनका फायदा नहीं उठा पाए।

विश्वनाथन आनंद को कास्परोव से मिली हार :-

पूर्व विश्व चैंपियन और भारत के दिग्गज शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद को क्लच शतरंज टूर्नामेंट की तीसरी बाजी में गैरी कास्परोव से हार का सामना करना पड़ा है। इसके चलते हुए अब महान खिलाड़ियों के बीच खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में कास्परोव ने 2.5-1.5 की बढ़त बना हासिल कर ली है।

Viswanathan Anand
Viswanathan Anand

इसके चलते हुए अब शतरंज के इतिहास के संभवत: सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी कास्परोव ने 62 साल की उम्र में यह दिखाया है कि 21 साल पहले संन्यास लेने के बावजूद उनमें अब भी काफी शतरंज बचा हुआ है। लेकिन इस मैच में भारतीय दिग्गज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद को भी कई मौके मिले थे, लेकिन वो इनका फायदा नहीं उठा सके थे।

इस टूर्नामेंट में शतरंज 960 प्रारूप के तहत रोजाना दो रैपिड और दो ब्लिट्ज मुकाबले होने हैं। इसके चलते हुए आज दिन की दो बाजी ड्रॉ रहीं थी। इसके बाद कास्परोव ने तीसरी बाजी में आनंद को हरा दिया था। वहीं इस मैच में आनंद के पास बाजी को ड्रॉ कराने का मौका था। लेकिन वह ऐसा करने से चूक गए। इसके अलावा इस मैच की पहली बजी में भी आनंद का पलड़ा भारी था।

Viswanathan Anand
image source via getty images

इसके बाद पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी ने मैच में कई सहज गलतियां करके दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी कास्परोव को वापसी करके बाजी ड्रॉ कराने का मौका दे दिया। इसके बाद इन दोनों दोनों खिलाड़ियों के बीच दूसरी और चौथी बाजी भी ड्रॉ रही है। वहीं इस टूर्नामेंट की कुल इनामी राशि 1,44,000 डॉलर है। इसमें विजेता को 70,000 डॉलर, जबकि हारने वाले खिलाड़ी को 50,000 डॉलर मिलने वाले हैं। जबकि इसके अलावा 24000 डॉलर की अतिरिक्त बोनस राशि भी है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version