Thursday, March 19

Khelo India Beach Games 2025: भारत के केंद्र शासित प्रदेश दादर एवं नागर हवेली और दमन एवं दीव में दीव के खूबसूरत घोघला ब्ल्यू फ्लैग बीच पर बीते सोमवार को नेशनल बीच गेम्स 2025 का भव्य शुभारंभ हो गया है। इस बार इन खेलों में पूरे देश भर से 1,350 से अधिक एथलीट्स इसमें भाग ले रहे हैं। ये सभी खिलाड़ी विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले हैं।

खेलमंत्री मनसुख मांडविया रहे मौजूद :-

इस बार दीव में समुद्र तट की प्राकृतिक सुंदरता और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच शुरू हुए इस समारोह में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया और दीव-दमन के प्रशासक प्रफुल्ल पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे थे। उनके अलावा वहां पर कई राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी इस अवसर पर मौजूद थे। जिसके चलते हुए यह आयोजन काफी गौरवशाली बन गया।

Mansukh Mandaviya
Mansukh Mandaviya/Getty Images

इस बार इन बीच गेम्स में कबड्डी, रस्साकशी, बीच वॉलीबॉल, बीच फुटबॉल, बीच बॉक्सिंग सहित कई रोमांचक खेलों का आयोजन किया जा रहा है। वहीं इस बार आयोजन का उद्देश्य देश में बीच स्पोर्ट्स को बढ़ावा देना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है। इस दौरान मनसुख मांडविया ने कहा कि, “ये बीच गेम्स न केवल खेलों को बढ़ावा देने का एक मंच है, बल्कि यह देश के तटीय क्षेत्रों की सुंदरता को भी दुनिया के सामने लाता है। तभी तो दीव जैसे खूबसूरत स्थान पर इस तरह के आयोजन से पर्यटन और खेल दोनों को बढ़ावा मिलेगा।”

खेल मंत्री ने की आईएएनएस से बात :-

भारत के केंद्रीय खेल मंत्री ने इस दौरान आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि, “इस बार अरब सागर के तट पर दीव में आयोजित खेलो इंडिया बीच गेम्स 2025 का रंगारंग आगाज किया गया है। इस बीच उन्होंने बताया कि इस आयोजन में देश भर से 1,350 से अधिक एथलीट विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं। वहीं इस बार यह दूसरा अवसर है जब खेलो इंडिया बीच गेम्स का आयोजन किया जा रहा है और दीव को इसके लिए एक आदर्श गंतव्य बताया।”

Mansukh Mandaviya
Mansukh Mandaviya

इसके बाद उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता के तहत दीव को भविष्य में भी बीच गेम्स के आयोजन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। अब इन खेलों का उद्देश्य दीव को न केवल एक पर्यटन स्थल, बल्कि स्पोर्ट्स टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित भी करना है। तभी तो अब अगले छह दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में भाग लेने वाले सभी एथलीटों को मेरी तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं।

Mansukh Mandaviya
Mansukh Mandaviya

क्यूंकि अब यह नया भारत केवल सपने नहीं दिखाता, बल्कि उन सपनों को साकार करने का अवसर भी प्रदान करता है। तभी तो ये खेलो इंडिया बीच गेम्स जैसे आयोजन देश के युवा एथलीटों को अपनी प्रतिभा को दिखाने, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने और भारत का नाम रोशन करने का मंच प्रदान करते हैं।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर जोगिंदर शर्मा भी रहे मौजूद :-

इस दौरान पूर्व भारतीय क्रिकेटर जोगिंदर शर्मा ने दीव में आयोजित खेलो इंडिया बीच गेम्स 2025 के दौरान युवाओं के उत्साह की काफी प्रशंसा की। इसके आगे उन्होंने कहा कि, “युवाओं का यह जोश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप है, जो युवाओं को कड़ी मेहनत के साथ अंतर्राष्ट्रीय मंच पर देश का झंडा बुलंद करने के लिए प्रेरित करता है। तभी तो हमारे देश के युवाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का झंडा ऊंचा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए।”

पीएम मोदी ने बताया खेलो इंडिया बीच गेम्स का महत्व :-

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इन खेलों की ‘परिवर्तनकारी शक्ति’ की सराहना की और ‘खेलो इंडिया बीच गेम्स (तटीय खेल)’ को देश के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण क्षण बताया।

pm modi
pm modi

इसके अलावा पीएम मोदी ने इन खेलों की भारतीय खेल कैलेंडर में अहम जगह बनाने की उम्मीद जताते हुए खेलों के आयोजकों को बधाई दी और शुभकामनाएं दीं। इसके बाद उन्होंने अपने संदेश में कहा कि, “हमारे जैसे विविधतापूर्ण देश में खेलों में हमेशा एक अनूठी शक्ति रही है जो संस्कृतियों, क्षेत्रों और भाषाओं को जोड़ती है।”

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version