Kho Kho World Cup: पहले खो खो वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय महिला टीम ने अपने शुरुआती मुकाबले में साउथ कोरिया को 175-18 के बड़े अंतर हरा दिया है। तभी तो पुरुष टीम के साथ-साथ अब महिला टीम ने भी जीत के साथ इस टूर्नामेंट (Kho Kho World Cup) की शुरुआत की है। इस पहले (Kho Kho World Cup) मुकाबले में भारतीय महिला खिलाड़ियों ने डिफेंड और अटैक में शानदार प्रदर्शन करके दिखाया।

इस बार भारतीय महिला खो खो टीम की अगुवाई प्रियंका इंगले कर रहीं हैं। उनकी अगुवाई वाली इस भारतीय टीम ने अपना पूरा दम लगा दिया और विश्व स्तर पर अपने देश का झंडा बुलंद कर दिया है। भारतीय महिला टीम और साउथ कोरिया की महिला टीम के बीच खेले गए पहले (Kho Kho World Cup) मुकाबले के ऊपर एक नजर डाल लेते हैं। तभी तो खेल के शुरुआत में ही टीम इंडिया ने विपक्षी टीम के ऊपर धाबा बोल दिया था।

इस (Kho Kho World Cup) मुकाबले में कप्तान प्रियंका इंगले ने टॉस जीतकर पहले डिफेंड करने का फैसला किया था। तब भारतीय टीम ने पहले टर्न में 2 ड्रीम रन लेकर साउथ कोरिया को 10 अंक पर ही रोक दिया। जबकि दूसरे टर्न में अटैक करने उतरी भारतीय टीम ने साउथ कोरिया पर कहर बरपाया और कुल 7 मिनटों में ही 92 पॉइंट्स हासिल कर लिए। वहीं इस दौरान उन्होंने 3 खिलाड़ियों के कुल 15 बैच को ऑल आउट कर दिया।
Kho Kho World Cup भारतीय महिला टीम ने दर्ज की एक तरफ जीत :-
इसके बाद भारतीय टीम ने मुकाबले के तीसरे टर्न में भी साउथ कोरिया के डिफेंड को हावी नहीं होने दिया और उनको केवल 8 अंक पर ही रोक दिया। इस टर्न में भी टीम इंडिया ने 3 ड्रीम रन अपने नाम किए और बढ़त को 97-18 पर खत्म किया।

इसके बाद भारतीय महिला टीम ने (Kho Kho World Cup) पूरी तरह से विपक्षी टीम को मैच से बाहर कर दिया। तब भारतीय टीम ने चौथे टर्न में भी कमाल का लय जारी रखा और अटैक करते हुए 78 अंक हासिल कर लिए।
भारतीय टीम का अगला मुकाबला मलेशिया से :-
भारतीय महिला टीम का दूसरा (Kho Kho World Cup) मुकाबला 15 जनवरी को मलेशिया के साथ है। भारतीय टीम कप्तान प्रियंका इंगले की अगुवाई में खेलते हुए इस (Kho Kho World Cup) मुकाबले में भी जीत दर्ज करके अपने क्वार्टर फाइनल के स्पॉट को पक्का करना चाहेगी।

इस बार भारतीय महिला टीम ए ग्रुप में हैं। वहीं इस ग्रुप में भारत के अलावा साउथ कोरिया, मलेशिया और ईरान शामिल हैं। इस ग्रुप में टॉप 2 में रहने वाली टीम क्वार्टर फाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का कर लेंगी।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।