Khelo India Youth Games 2025: सिवान जिले के मैरवा की रहने वाली सिमरन परवीन ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के लिए बिहार राज्य रग्बी फुटबॉल टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स अकादमी की प्रशिक्षु सिमरन का चयन राजगीर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 7 मार्च से आयोजित प्रशिक्षण सह चयन शिविर में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया।

पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होंगे रग्बी मैच

Patliputra Sports Complex/Getty Images

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के अंतर्गत रग्बी फुटबॉल के मुकाबले 7 से 9 मई तक पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, कंकड़बाग में आयोजित किए जाएंगे। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में सिमरन बिहार की 12 सदस्यीय महिला रग्बी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।

सिमरन की उपलब्धि पर जिले में खुशी की लहर

सिमरन के चयन पर सिवान जिला रग्बी फुटबॉल संघ के सचिव संतोष कुमार सिंह, आईएमए सिवान के अध्यक्ष डॉ. शशी भूषण सिंहा, सचिव डॉ. शरद चौधरी, डॉ. रीता सिंहा, डॉ. संगीता चौधरी, डॉ. सत्य प्रकाश, डॉ. रामजी चौधरी, मुख्य संरक्षक डॉ. आर. एन. ओझा और आरएलबीएसए फाउंडेशन के निदेशक राजीव लोचन मिश्रा सहित कई खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी है।

बिहार में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन

Cycling Competition/Getty Images

बिहार में 4 से 14 मई 2025 तक खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी। राज्य सरकार ने इस आयोजन के लिए पटना, राजगीर, भागलपुर, गया और बेगूसराय सहित पांच जिलों में खेल अवसंरचना का विकास किया है। इस आयोजन में 8,500 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे, जिससे बिहार को राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर एक नई पहचान मिलेगी।

सिमरन की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा

सिमरन परवीन की यह उपलब्धि न केवल सिवान जिले के लिए गर्व की बात है, बल्कि यह राज्य के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा स्रोत है। उनकी कहानी यह दर्शाती है कि समर्पण और कड़ी मेहनत से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version