Wednesday, March 11

Table Tennis: भारत के स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी और दुनिया के 48वें नंबर के खिलाड़ी मानव ठक्कर ने तीसरे और पांचवें गेम में अपने से अधिक अनुभवी जापानी प्रतिद्वंद्वी को कड़ी टक्कर दी। लेकिन इसके बावजूद भी उनको 11-13, 3-11, 11-9, 6-11, 11-9, 3-11 से इस मैच में हार का सामना करना पड़ा है।

मानव ठक्कर ने दी जापानी खिलाड़ी को टक्कर :-

भारत के स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मानव ठक्कर ने दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी हारिमोतो तोमोकाजू के खिलाफ राउंड ऑफ 64 के मुकाबले में हार से पहले उन्हें कड़ी टक्कर दी है।

Manav Thakkar
Manav Thakkar

इसके अलावा भारत की स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा अपने से निचली रैंकिंग की पार्क गाहियोन के खिलाफ साधारण प्रदर्शन करते हुए अपना मैच हार गईं और विश्व टेबल टेनिस चैंपियनशिप से बाहर हो गईं।

मानव ठक्कर को मिली जापानी खिलाड़ी से हार :-

इस समय दुनिया के 48वें नंबर के टेबल टेनिस खिलाड़ी मानव ठक्कर ने तीसरे और पांचवें गेम में अपने से अधिक अनुभवी जापानी प्रतिद्वंद्वी को कड़ी टक्कर दी है। लेकिन इसके बावजूद भी उनको 11-13, 3-11, 11-9, 6-11, 11-9, 3-11 से मैच में हार का सामना करना पड़ा है।

Manika Batra
Manika Batra

जबकि महिला एकल में 46वें स्थान पर काबिज मनिका बत्रा दक्षिण कोरिया की विश्व में 130वें नंबर की खिलाड़ी पार्क के खिलाफ मैच हार गई। इस बीच भारतीय खिलाड़ी को 8-11, 7-11, 5-11, 8-11 से हार मिली। इस मैच में भारत की महिला एकल में 46वें स्थान पर काबिज मनिका बत्रा दक्षिण कोरिया की विश्व में 130वें नंबर की खिलाड़ी पार्क के खिलाफ खेलते हुए बिल्कुल भी लय में नहीं दिखीं।

Manika Batra
Manika Batra

इस मैच में उनकी हार का कारण उनके फोरहैंड से की गई कई सहज गलतियां थीं। इसके अलावा दुनिया की 88वें नंबर की खिलाड़ी दीया चितले भी चीनी ताइपे की चेन आई चिंग के खिलाफ खेलते हुए 3-7, 7-11, 6-11, 11-6, 5-11 से अपना मैच हार गईं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version