ISSF Shooting World Cup: भारत की स्टार महिला निशानेबाज मेघना सज्जनार ने बीते रविवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में कांस्य पदक के साथ विश्व कप में अपना पहला पदक जीत लिया है। इस फाइनल में उन्होंने कुल 230.0 का स्कोर बनाकर कांस्य पदक जीता है। जबकि इसी स्पर्धा में चीन की उभरती हुई स्टार पेंग शिनलू का दबदबा रहा है। उन्होंने कुल 255.3 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता है। इस बार उन्होंने अपनी हमवतन खिलाड़ी वांग जिफेई के 254.8 के स्कोर का विश्व रिकॉर्ड तोडा दिया है।
मेघना ने जीता पहला विश्व कप पदक :-
भारत की महिला निशानेबाज मेघना सज्जनार ने बीते रविवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में कांस्य पदक जीत लिया है। इसके अलावा उन्होंने यह अपना पहला विश्व कप मैडल भी जीता है। इसके चलते हुए भारत ने सत्र के अंतिम आईएसएसएफ विश्व कप (राइफल/पिस्टल) में पांचवें स्थान पर रहकर अपने अभियान को समाप्त भी किया है।

इस फाइनल मैच में मेघना ने कुल 230.0 का स्कोर बनाकर यह कांस्य पदक जीता है। जबकि इसी स्पर्धा में में चीन की उभरती हुई स्टार निशानेबाज पेंग शिनलू ने अपना दबदबा बनाते हुए कुल 255.3 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीत लिया है। इसके चलते हुए उन्होंने अब अपनी हमवतन खिलाड़ी वांग जिफेई के 254.8 के स्कोर का विश्व रिकॉर्ड तोडा दिया है। जबकि इस बार रजत पदक नॉर्वे की जेनेट हेग डुएस्टैड ने जीता है।
इससे पहले रविवार को ही भारत की निशानेबाज ईशा सिंह ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया था। इसके अलावा इस बार चीन तीन स्वर्ण पदकों के साथ शीर्ष पर रहा है। जबकि नॉर्वे दो स्वर्ण पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा है। इसके अलावा रविवार सुबह ही मेघना ने दूसरी क्वालीफिकेशन रैली में 632.7 का स्कोर बनाकर सातवां, जबकि पेंग ने 637.4 का शानदार स्कोर बनाकर शीर्ष स्थान प्राप्त किया था।

इस बार चीनी खिलाड़ी ने 24 शॉट के फाइनल की शुरुआत 10.9 के परफेक्ट स्कोर के साथ की थी। जबकि मेघना पांच एकल शॉट की पहली सीरीज के बाद आठ महिलाओं की श्रेणी में सबसे निचले स्थान पर थीं। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी ने दूसरी सीरीज में 52.3 अंक बनाकर अच्छी वापसी की और कांस्य पदक जीतकर अपने नाम कर लिया। इसके अलावा भारत के एक अन्य खिलाड़ी किरण अंकुश जाधव ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन क्वालिफिकेशन राउंड में 590 अंक हासिल कर चौथा स्थान हासिल करके फाइनल में जगह बनाई थी।
इसके बाद फाइनल में पहले नीलिंग पोजीशन और फिर दूसरे प्रोन पोजीशन में उनकी शुरुआत बेहद खराब रही थी। इसके चलते हुए वह 40 शॉट के बाद 406.7 स्कोर के साथ आठवें स्थान पर रहे थे। इसके अलावा भारत के अन्य खिलाड़ियों में पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता स्टार निशानेबाज स्वप्निल कुसाले ने 587 अंक बनाकर कुल 21वां और पदक दावेदारों में 19वां स्थान हासिल किया था।

जबकि अन्य निशानेबाज बाबू सिंह पंवार 583 अंक के साथ उनसे पीछे रहे थे। इसके अलावा महिलाओं की एयर राइफल में ओलंपियन रमिता जिंदल 629.8 अंक के साथ कुल 22वें और पदक के दावेदारों में 16वें स्थान पर रहीं थी। उनके अलावा अनु महिला निशानेबाज कशिका प्रधान ने इस स्पर्धा में कुल 626.6 अंक बनाए।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

