Hong Kong Open: सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी हांगकांग ओपन सुपर 500 का खिताब जीतने से चूक गई है। इसके अलावा पिछले महीने ही इन दोनों ने मिलकर विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। लेकिन इस बार नौवें नंबर की सात्विक-चिराग की भारतीय जोड़ी को छठी रैंकिंग की चीनी जोड़ी से 21-19, 14-21, 17-21 से हार का सामना करना पड़ा है।
फाइनल में मिली सात्विक-चिराग की जोड़ी को हार :-

सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी हांगकांग ओपन सुपर 500 का फाइनल मैच हार गए हैं। इसके चलते हुए उनको केवल रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा है। क्यूंकि सात्विक-चिराग को फाइनल में ओलंपिक की रजत पदक विजेता जोड़ी चीन की लियांग वेई केंग और वांग चांग से हार मिली है। इसके अलावा पिछले महीने ही भारतीय जोड़ी ने विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। लेकिन इस बार नौवें नंबर की भारतीय जोड़ी को छठी रैंकिंग की चीनी जोड़ी से 21-19, 14-21, 17-21 से हार का सामना करना पड़ा है।
लय बरकरार नहीं रख सके सात्विक-चिराग :-
इस फाइनल मैच में सात्विक-चिराग की भारतीय जोड़ी ने लियांग-चांग के खिलाफ अपना पहला गेम जीत लिया था। लेकिन इसके बाद ये दोनों अपनी लय को बरकरार नहीं रख सके और अंत में उनको हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा भारतीय जोड़ी ने इससे पहले थाईलैंड ओपन में जीत हासिल की थी। वहीं इसके बाद अब ये दोनों 16 महीनों में पहली बार फाइनल में खेल रहे थे।
इसके अलावा इस हार के साथ सुपर 500 फाइनल में इस जोड़ी का परफेक्ट रिकॉर्ड भी टूट गया है। क्यूंकि इन दोनों ने इससे पहले अपने चारों सुपर 500 फाइनल में खिताब जीते थे। इसके अलावा इस सत्र में छह बार सेमीफाइनल में पहुंचने वाली भारतीय जोड़ी की लियांग और वांग के खिलाफ 10 मैच में यह सातवीं हार है। इसके अलावा इस चीनी जोड़ी के खिलाफ उन्होंने तीन जीत भी दर्ज की है। इससे पहले भारतीय ने पेरिस में विश्व चैंपियनशिप के दौरान चीन की इस जोड़ी को हराया था।

इस फाइनल मैच में सात्विक और चिराग ने अपनी शानदार शुरुआत करते हुए पहला गेम जीता था। लेकिन इसके बाद ये दोनों इस लय को बरकरार रखने में नाकाम रहे। इसके बाद खेल के निर्णायक गेम में 2-11 से पिछड़ने के बाद उनकी हार लगभग तय हो गई थी। इससे पहले शुरुआती गेम में दोनों जोड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी। क्यूंकि चिराग ने शानदार शुरुआत करते हुए तेज स्मैश लगाकर 0-2 से पिछड़ रही भारतीय जोड़ी को वापसी दिला दी थी। इसके बाद उन्होंने 10-10 के स्कोर पर दमदार स्मैश के साथ ब्रेक तक भारतीय जोड़ी को 11-10 की मामूली बढ़त दिलाई थी।
भारतीय जोड़ी ने अपनाया आक्रामक रुख :-

इसके चलते हुए ब्रेक के बाद भारतीय जोड़ी ने आक्रामक रुख अपनाया और लगातार कई जबरदस्त स्मैश के साथ 13-11 से आगे हो गए। इसके बाद वांग के शरीर की तरफ खेले सात्विक के शॉट और फिर चिराग की तीखी सर्विस से भारतीय जोड़ी ने चार अंक की बढ़त दिला दी थी। वहीं चीन के खिलाड़ियों ने नेट पर भारतीय खिलाड़ियों की गलती का फायदा उठाकर लगातार चार अंक के साथ वापसी कर ली। इसके बाद चिराग ने लाइन पर सटीक सर्विस करते हुए पहले गेम में अपनी जीत पक्की कर ली।
चीनी जोड़ी ने की शानदार वापसी :-
इसके बाद दूसरे गेम में चीनी जोड़ी ने जोरदार वापसी की। इसमें चीनी खिलाड़ी वांग ने कोर्ट के पिछले हिस्से से शानदार प्रदर्शन करते हुए 8-2 की बढ़त बना ली। इसके बाद वांग की सर्विस में गलती और एक लंबे शॉट से भारतीय जोड़ी ने वापसी की कोशिश की थी। लेकिन चीन की जोड़ी ब्रेक तक 11-6 की मजबूत बढ़त बनाने में सफल रही थी। इसके बाद भारतीय जोड़ी ने जल्द ही स्कोर 12-14 कर दिया। लेकिन इसके बाद चीन की जोड़ी ने अगले नौ में से सात अंक जीतकर मुकाबले को 1-1 से बराबर कर दिया था।
इसके बाद अंतिम और निर्णायक गेम में लियांग और वांग ने शानदार शुरुआत करते हुए 5-0 की बढ़त बना ली थी। क्यूंकि इस अंतिम गेम की शुरुआत में ही सात्विक और चिराग को जूझना पड़ा था। इसके बाद चीन की जोड़ी जल्द ही 8-1 से आगे हो गई। इसके चलते हुए इस चीनी जोड़ी ने ब्रेक तक बढ़त को 11-2 तक कर दिया था। इसके बाद भारतीय जोड़ी ने तीन मैच प्वाइंट बचाकर स्कोर 17-20 कर दिया। लेकिन इसके बाद एक गलत रिटर्न करके गेम, मैच और खिताब चीन की जोड़ी की झोली में डाल दिया था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

