IND vs CHI Hockey Final: भारतीय महिला हॉकी टीम को एशिया कप के फाइनल में चीन के हाथों 1-4 से हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में एक गोल से बढ़त बनाने के बावजूद भी भारतीय टीम आखिरी क्वार्टर में अपनी लय को बरकरार नहीं रख पाई। इसके चलते हुए भारतीय टीम दुनिया की चौथे नंबर की टीम चीन से महिला एशिया कप हॉकी फाइनल में 1-4 से हारकर अगले साल होने वाले विश्व कप के लिए सीधे क्वालिफाई करने से भी चूक गई है।
फाइनल में चीन से हारी भारतीय हॉकी टीम :-
भारतीय महिला हॉकी टीम को एशिया कप के फाइनल में चीन की महिला हॉकी टीम के हाथों 1-4 से हार का सामना करना पड़ा है। वहीं अब इस हार के साथ ही भारतीय टीम अगले वर्ष बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले विश्वकप के लिए सीधे क्वालिफाई करने से भी चूक गई है। इसके अलावा एशिया कप टूनामेंट में अपना तीसरा खिताब जीतने वाली चीनी टीम ने अपना विश्वकप का टिकट भी पक्का कर लिया है।

इस फाइनल मैच में पहला गोल भारतीय महिला हॉकी टीम ने ही किया था। इस मैच में खेल के पहले ही मिनट में नवनीत कौर ने पेनॉल्टी कॉर्नर को भुनाया था। इसके बाद फिर चीन की टीम ने तीन मिनट बाद दो पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किए थे। लेकिन तब भारतीय रक्षक पंक्ति ने अच्छे बचाव किए। इस मैच की शुरुआत में अपने खिलाफ गोल होने के बाद चीनी टीम ने अपने रक्षण पर काफी जोर दिया था।

इसके अलावा उन्होंने बीच-बीच में भारतीय टीम पर हमले भी बोले। इसके बाद मेजबान चीनी टीम ने भारतीय गोलपोस्ट पर लगातार आक्रमण करना जारी रखा और दूसरे क्वार्टर के दूसरे ही मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर हासिल कर लिया। लेकिन इस बार भी चीन की टीम भारतीय किले को नहीं भेद पाई। इसके बाद गेंद ज्यादातर भारतीय पाले में ही घूमती रही। इस बीच लगातार दबाव बनाने का नतीजा यह हुआ कि दूसरे क्वार्टर में चीन ने जिजिया क्यू के 21वें मिनट में किए गए गोल से बराबरी हासिल कर ली।

इसके बाद फिर खेल के मध्यांतर तक स्कोर 1-1 से बराबरी पर था। इसके बाद चीनी टीम का पलड़ा काफी भारी रहा था। इसके चलते हुए खेल के 41वें मिनट में होंग ली ने शानदार गोल करते हुए चीनी टीम को खेल में 2-1 से आगे कर दिया। इसके बाद दस मिनट के बाद मेइरोंग जोयू ने चीनी टीम के लिए तीसरा गोल कर दिया। इसके बाद खेल के 53वें मिनट में जियागी झोंग ने अपनी चीनी टीम के चौथा गोल भी दाग दिया।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

