Indonesia Open: दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू का सफर इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में अब समाप्त हो गया है। क्यूंकि पीवी सिंधू को विश्व की नंबर एक खिलाड़ी आन से यंग के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। जबकि पुरुष युगल वर्ग में हरिहरन अमसाकारुनन और एमआर अर्जुन की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है।
पीवी सिंधू का सफर हुआ समाप्त :-
भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू का सफर इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में अब समाप्त हो गया है। क्यूंकि महिला एकल वर्ग में पीवी सिंधु को विश्व की नंबर एक आन से यंग के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है।

इसके अलावा अभी हाल ही के दिनों में यंग के खिलाफ पीवी सिंधु की यह लगातार दूसरी हार भी है। क्यूंकि पिछले सप्ताह सिंगापुर ओपन के क्वार्टर फाइनल में भी सिंधु को उनके खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं अब इंडोनेशिया ओपन के राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में उनको यंग के खिलाफ 17-21, 14-21 से हार मिली है।
क्वार्टर फाइनल में पहुंची हरिहरन-अर्जुन की जोड़ी :-
इसके अलावा भारत की महिला खिलाड़ी सिंधू का मौजूदा ओलंपिक चैंपियन के खिलाफ हार का सिलसिला 10 मैचों तक पहुंच गया है। क्यूंकि अपनी इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ वह अभी तक जीता नहीं दर्ज कर पाई हैं। इसके अलावा हरिहरन अमसाकारुनन और एमआर अर्जुन की पुरुष युगल जोड़ी ने अपने से ऊंच रैंकिंग वाली आरोन ताई और कांग खाई जिंग की मलेशियाई जोड़ी को राउंड ऑफ 16 के मैच में 16-21, 21-15, 21-19 से हराकर पहली बार बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 1000 टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई है।

इसके अलावा इस मलेशियाई जोड़ी ने इससे पहले ऑल इंग्लैंड के ओपनिंग राउंड में सात्विक-चिराग की जोड़ी को भी हराया था। इसके चलते हुए अब हरिहरन-अर्जुन की जोड़ी का सामना सातवीं वरीयता प्राप्त गोह जी फेई और नूर इज्जुद्दीन की एक और मलेशियाई जोड़ी से होने वाला है।
ली चेउक यिउ के खिलाफ आयुष शेट्टी को मिली हार :-

इसके अलावा पुरुषों के एकल वर्ग में भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी को हांगकांग के ली चेउक यिउ के खिलाफ 21-16, 13-21, 14-21 से हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा इस मैच के पहले गेम में सिंधू और आन ने शुरू में एक दूसरे के सामने कड़ी चुनौती पेश की थी। क्यूंकि इस गेम में एक समय दोनों का स्कोर 10-10 पर बराबर था। क्यूंकि इस दौरान सिंधु ने अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म की झलक दिखाई और कोरियाई खिलाड़ी पर दबाव बनाने में कामयाब रहीं थी।
कोरियाई खिलाड़ी की चुनौती से पार नहीं पा सकीं सिंधू :-
इस गेम में सिंधू अपने आक्रामक स्ट्रोकप्ले के दम पर 15-14 से आगे निकल गई। लेकिन इसके बाद कोरियाई खिलाड़ी ने अपने खास अंदाज में जवाब देते हुए लगातार अंक हासिल किए और 19-16 की बढ़त बना ली। इसके बाद फिर कोरियाई खिलाड़ी ने लगातार दो अंक जीते और पहला गेम अपने नाम कर लिया। वहीं इस दौरान इन दोनों खिलाड़ियों के बीच 41 शॉट की रैली भी देखने को मिली थी।

इसके बाद कोरियाई खिलाड़ी आन ने दूसरे गेम में काफी शुरुआत की और 13-6 की बढ़त हासिल कर ली थी। इसके बावजूद भारतीय खिलाड़ी ने इस गेम में प्रत्येक अंक के लिए संघर्ष जारी रखा था। क्यूंकि उन्होंने इस दौरान कुछ महत्वपूर्ण अंक भी हासिल किए थे। लेकिन इस मैच में कोरियाई खिलाड़ी का कोर्ट कवरेज अच्छा था। क्यूंकि इस मैच को जीतकर उनको क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में कोई भी परेशानी नहीं हुई है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

