Women’s T20 World Cup 2026: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज शनिवार, 13 जून को तीसरा मैच ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जाने वाला है। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच मेनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफोर्ड क्रिकेट मैदान पर खेला जाने वाला है। इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 11 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। आज ही हमें इन दोनों के बीच एक अच्छा मैच देखने को मिल सकता है। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।
SAW टीम के खिलाफ AUSW का पलड़ा रहा है भारी :-
महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में अभी तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 11 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए इनमें से अभी तक दक्षिण अफ्रीका महिला टीम ने केवल 2 ही मैच जीते हैं।

जबकि इस दौरान खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम को कुल 9 मैच में जीत मिली है। इसके अलावा इन दोनों टीमों के बीच अंतिम टी20 मैच साल 2024 में खेला गया था। तब उस मैच को दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 8 विकेट से जीत लिया था।
आज इस तरह की हो सकती है SAW की टीम :-
महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ खेले गए अपने पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम को 8 विकेट से जीत लिया था। तब उस मैच में अफ्रीका टीम की तरफ से ऐनी बॉश ने 74 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। जबकि कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने भी 42 रनों का योगदान दिया था। इसके अलावा गेंदबाजी में तब अयबोंगा खाका ने 2 ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को आउट किया था।

SAW टीम की संभावित एकादश :- लॉरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताज़मिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लार्क, शबनीम इस्माइल, मारिजाने कप्प, अयाबोंगा खाका, सुने लुस, कायला रेनेके, क्लो ट्रायॉन, डेन वैन नीकेर्क, एनेरी डर्कसन।
SAW टीम के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- सिनालो जाफ्ता, कराबो मेसो, नॉनकुलुलेको म्लाबा, तुमी सेखुखुने
आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है AUSW की टीम :-
महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के खिलाफ खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया महिला टीम को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। तब उस मैच में ऑस्ट्रेलिया टीम की तरफ से बेथ मूनी ने 44 रन की अच्छी पारी खेली थी। उनके अलावा उस मैच में एलीसे पेरी ने भी 31 रन की छोटी सी पारी खेली थी। जबकि गेंदबाजी में एनाबेल सदरलैंड को ही 2 विकेट मिले थे। अन्य कोई भी गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया था।

AUSW टीम की संभावित एकादश :- सोफी मोलिनेक्स (कप्तान), निकोला केरी, एशले गार्डनर, किम गर्थ, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, फीबी लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्राथ, बेथ मूनी, एलिसे पेरी, एनाबेल सदरलैंड,
AUSW टीम के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- मेगन शुट्ट, लुसी हैमिल्टन, जॉर्जिया वेयरहम, जॉर्जिया वोल
कैसी रहने वाली है आज ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम की पिच :-
मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट मैदान की पिच आमतौर पर तेज गेंदबाजों और उछाल के लिए जानी जाती है। इसके अलावा मैच के शुरुआत में यह पिच सभी तेज गेंदबाजों को काफी मदद करता है। लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, यह बल्लेबाजों के लिए भी अनुकूल हो जाती है।

इसके अलावा जब मौसम साफ रहता है और गेंद पुरानी हो जाती है, तब बल्लेबाज क्रीज पर टिककर बड़े स्कोर बना सकते हैं। इसके अलावा जो भी टीम यहां पर टॉस को जीतती है तो वह पहले बल्लेबाजी करना ज्यादा पसंद करती है।
कैसा रहेगा आज मेनचेस्टर का मौसम :-
भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज शनिवार, 13 जून को मेनचेस्टर में मौसम बिल्कुल साफ नहीं रहने की उम्मीद है। इसके अलावा आज यहां पर दिन का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जबकि आज यहां पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। इसके अलावा आज मैच के दौरान यहां पर बारिश की संभावना भी बनीं हुई है। इसके चलते हुए आज यहां पर बारिश मैच में अपना खलल डाल सकती है।
कब और कहां देखें यह मैच :-
ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच यह मुकाबला आज शनिवार, 13 जून को मेनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफोर्ड क्रिकेट मैदान पर भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। वहीं इस मैच का टॉस आज दोपहर 6:30 बजे होने वाला है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

