Women’s T20 World Cup 2026: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज शनिवार, 13 जून को दूसरा मैच स्कॉटलैंड महिला क्रिकेट टीम और आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जाने वाला है। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच मेनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफोर्ड क्रिकेट मैदान पर खेला जाने वाला है।
इसके अलावा आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में होने वाले इस मुकाबले में आज हमें स्कॉटलैंड और आयरलैंड की महिला टीमों के बीच रोमांचक टक्कर देखने को मिलेगी। इसके अलावा इस बार आयरलैंड टीम की कमान गैबी लुईस के हाथों में रहने वाली है। जबकि स्कॉटलैंड की कप्तानी कैथरीन ब्राइस करने वाली है। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।
SCOW टीम के खिलाफ IREW का पलड़ा रहा है भारी :-
महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में अभी तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 15 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए अभी तक कुल 6 मैच को ही स्कॉटलैंड की टीम जीत पाई है।

इसके अलावा इन दोनों के बीच खेले गए पिछले 3 मैचों में स्कॉटलैंड की टीम को आयरलैंड के खिलाफ जीत मिली थी। इसके चलते हुए अब आज के इस मैच में स्कॉटलैंड की टीम अपने इस जीत के दबदबे को जारी रखना चाहेगी। इसके अलाव आज इन दोनों के बीच एक कांटें की टक्कर देखने को मिलेगी।
आज इस तरह की हो सकती है IREW की टीम :-
इसके अलावा स्कॉटलैंड टीम के खिलाफ खेले गए अपने पिछले मैच में आयरलैंड की टीम को 39 रन से हार का सामना करना पड़ा था। तब उस मैच में आयरलैंड टीम की तरफ से गैबी लुईस ने 41 रनों की पारी खेली थी। जबकि गेंदबाजी में जेन मगुइरे ने 2 बल्लेबाजों को आउट किया था। वहीं आज के इस मैच में भी इन सभी से एक अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

IREW टीम की संभावित एकादश :- गैबी लुईस (कप्तान), एमी हंटर (विकेटकीपर), ओर्ला प्रेन्डरगास्ट ,रेबेका स्टोकेल ,लीह पॉल ,क्रिस्टीना कूल्टर रेली ,एलिस टेक्टर ,अर्लीन केली ,अलाना डेलज़ेल ,कारा मरे ,एमी मैगुइरे।
IREW टीम के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- लुईस लिटिल, जॉर्जिया डेम्पसी, लारा मैकब्राइड, अवा कैनिंग
आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है SCOW की टीम :-
इसके अलावा आयरलैंड टीम के खिलाफ खेले गए अपने पिछले मैच में स्कॉटलैंड की टीम को 39 रनों से शानदार जीत मिली थी। तब उस मैच में स्कॉटलैंड टीम के लिए बल्लेबाज सारा ब्राइस ने 47 रनों की पारी खेली थी। जबकि अन्य बल्लेबाज कैथरीन फ्रेजर ने भी 36 रनों का योगदान दिया था। इसके अलावा गेंदबाजी में कैथरीन ब्राइस ने 4 बल्लेबाजों को आउट किया था। वहीं आज के इस मैच में उनसे एक बार फिर से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

SCOW टीम की संभावित एकादश :- डार्सी कार्टर, सेरा ब्राइस, कैथरीन ब्राइस {कप्तान), कैथरीन फ्रेजर, मेगन मैककॉल, प्रियानाज़ चटर्जी, कर्स्टी गॉर्डन, आइल्सा लिस्टर, अबताहा मकसूद, राहेल स्लेटर, ओलिविया बेल
SCOW टीम के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- क्लो एबेल, मैसी मैसीरा, राहेल स्लेटर, पिप्पा स्प्राउल
कैसी रहने वाली है आज ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम की पिच :-
मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट मैदान की पिच आमतौर पर तेज गेंदबाजों और उछाल के लिए जानी जाती है। इसके अलावा मैच के शुरुआत में यह पिच सभी तेज गेंदबाजों को काफी मदद करता है। लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, यह बल्लेबाजों के लिए भी अनुकूल हो जाती है।

इसके अलावा जब मौसम साफ रहता है और गेंद पुरानी हो जाती है, तब बल्लेबाज क्रीज पर टिककर बड़े स्कोर बना सकते हैं। इसके अलावा जो भी टीम यहां पर टॉस को जीतती है तो वह पहले बल्लेबाजी करना ज्यादा पसंद करती है।
कैसा रहेगा आज मेनचेस्टर का मौसम :-
भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज शनिवार, 13 जून को मेनचेस्टर में मौसम बिल्कुल साफ नहीं रहने की उम्मीद है। इसके अलावा आज यहां पर दिन का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जबकि आज यहां पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। इसके अलावा आज मैच के दौरान यहां पर बारिश की संभावना भी बनीं हुई है। इसके चलते हुए आज यहां पर बारिश मैच में अपना खलल डाल सकती है।
कब और कहां देखें यह मैच :-
स्कॉटलैंड महिला क्रिकेट टीम और आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच यह मुकाबला आज शनिवार, 13 जून को मेनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफोर्ड क्रिकेट मैदान पर भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। वहीं इस मैच का टॉस आज दोपहर 2 :30 बजे होने वाला है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

