Australian Badminton Open: ऑस्ट्रेलियन बैडमिंटन ओपन 2026 के महिला एकल में भारत की स्टार महिला खिलाड़ी पीवी सिंधू और तन्वी शर्मा का शानदार प्रदर्शन जारी रहा है। क्यूंकि भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू और तन्वी शर्मा ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत करते हुए अब क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लिया है।
पीवी सिंधू और तन्वी शर्मा का शानदार प्रदर्शन जारी :-
ऑस्ट्रेलियन बैडमिंटन ओपन 2026 के महिला एकल में भारत की स्टार महिला खिलाड़ी पीवी सिंधू और तन्वी शर्मा का शानदार प्रदर्शन जारी रहा है। क्यूंकि इस बीच अब उन्होंने इस टूर्नामेंट में खेलते हुए अपने-अपने मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अपने मैच में विश्व नंबर 10 खिलाड़ी पीवी सिंधू ने हमवतन और विश्व नंबर 39 खिलाड़ी इशरानी बरुआ को 22-20, 21-12 से हराया है।

इस मैच में खेलते हुए तीसरी वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी ने पहले गेम में इशरानी से मिली कड़ी चुनौती का सामना किया और फिर दूसरे गेम में दबदबा बनाते हुए क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं इन दोनों के बीच यह मैच 42 मिनट तक चला था। इसके चलते हुए अब 2 बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधू क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की चेन सु-यू से मुकाबला खेलेंगी।
तन्वी शर्मा ने मालविका बंसोड़ को हराया :-
इसके अलावा एक अन्य मैच में भारत की युवा बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी शर्मा ने अपनी सीनियर हमवतन मालविका बंसोड़ के खिलाफ 21-13, 21-15 से शानदार जीत दर्ज कर ली है। वहीं अपनी इस जीत के साथ अब तन्वी ने साल के अपने दूसरे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसके चलते हुए अब क्वार्टर फाइनल में उनका सामना जापान की तीन बार की वर्ल्ड चैंपियन और टॉप सीड अकाने यामागुची से होने वाला है।

इसके अलावा एक अन्य मैच में तान्या हेमंत को थाईलैंड की दूसरी वरीयता प्राप्त और वर्ल्ड नंबर-8 खिलाड़ी पोर्नपावी चोचुवोंग के हाथों 12-21, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा है। इसके चलते हुए अब वह इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। इसके अलावा मेंस डबल्स में खेलते हुए एमआर अर्जुन और हरिहरन अमसाकरुणन की जोड़ी ने न्यूजीलैंड के माइकल ओवेन और डायलन सोएडजासा की जोड़ी के खिलाफ 21-17, 21-7 से आसान जीत दर्ज करते हुए अपनी उम्मीदों को जिंदा खा है। क्यूंकि इस मेंस डबल्स इवेंट में अर्जुन और हरिहरन ही एकमात्र भारतीय बचे हैं।

भारत के अच्युतादित्य राव डोड्डावरपु और अर्जुन रेड्डी पोचाना शुरुआती दौर में स्थानीय जोड़ी कांकी इगावा और ओई ये हर्न से 15-21, 15-21 से हारकर बाहर हो गए थे। इसके अलावा भारत की टॉप-रैंक वाली डबल्स जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी बीडब्ल्यूएफ सुपर 500 टूर्नामेंट में शामिल नहीं हो पाईं है। क्योंकि सात्विक को पिछले हफ्ते इंडोनेशिया में कंधे में चोट लग गई थी। इसके अलावा अब इस टूर्नामेंट में भारत की मिक्स्ड डबल्स चुनौती समाप्त हो गई है। क्यूंकि अब ध्रुव रावत और मनीषा कीर की जोड़ी को जापान के अकीरा कोगा और नात्सुो सैतो के हाथों 19-21, 18-21 से हार का सामना करना पड़ा है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

