FIFA WC 2026 : फीफा वर्ल्ड कप 2026 के महाकुंभ का आगाज हो गया है। इसके चलते हुए अब सभी फुटबॉल प्रेमियों के इंतजार का पल भी अब समाप्त हो गया है। वहीं इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मेजबान मेक्सिको फुटबॉल टीम और दक्षिण अफ्रीका फुटबॉल टीम के बीच खेला गया था। इस मैच में मेक्सिको की टीम जूलियन क्विनोनेस और राउल जिमेनेज के शानदार गोलों के बदौलत 2-0 से जीतने में कामयाब रही है। वहीं इस मैच के दौरान मैक्सिको की टीम काफी आक्रामक नजर आई थी।
मैक्सिको ने द. अफ्रीका पर दर्ज की 2-0 से शानदार जीत :-
इसके बाद इस मैच का परिणाम यह रहा कि मेजबान टीम इस पूरे मैच के दौरान विपक्षी टीम के ऊपर हावी नजर आई थी। इस मैच में मैक्सिको टीम के आक्रामक खेल का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नौवें मिनट में ही जूलियन क्विनोनेस ने गोल दागते हुए अपनी टीम को इस मैच में 1-0 की बढ़त दिला दी थी।

लेकिन इसके बाद इस टीम को अपने दूसरे गोल कुल 57 मिनटों का इंतजार करना पड़ा था। उस समय इस टीम की तरफ से दूसरा गोल 66वें मिनट में अनुभवी स्ट्राइकर राउल जिमेनेज ने हेडर के जरिए किया था।
मैच के दौरान दोनों टीमों की तरफ से दिखी अनुशासनहीनता :-
इसके अलावा इस मैच के दौरान इन दोनों ही टीमों की तरफ से काफी अनुशासनहीनता भी देखने को मिली थी। क्यूंकि इस मैच में अफ्रीकी टीम की तरफ से जहां स्पेफेलो सिथोल और थेम्बा ज्वाने को अनुशासनहीनता के लिए रेड कॉर्ड दिखाया गया था।

जबकि इंजरी टाइम के दौरान मेक्सिको के डिफेंडर सीजर मोंटेस को भी रेड कार्ड मिला था। वहीं इस मैच में एक पाल ऐसा भी आया था जब अफ्रीकी टीम को नौ खिलाड़ियों के साथ ही खेलना पड़ा था। इसका परिणाम यह रहा था कि इस मैच को दक्षिण अफ्रीका की टीम को 2-0 की हार के साथ गंवाना पड़ गया।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

