FIFA WC 2026: इस समय फुटबॉल के सबसे बड़े महाकुंभ फीफा विश्व कप 2026 का आज एक भव्य और रंगारंग उद्घाटन समारोह के साथ हो गया है। इस बार संगीत, रोशनी और शानदार आतिशबाजी से सजे इस समारोह ने स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों को काफी रोमांचित भी कर दिया है।
इसमें अबकी बार दुनिया के कई मशहूर कलाकारों की दमदार प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्सव में बदल दिया है। क्यूंकि इन सभी कलाकारों के द्वारा किए गए हर प्रदर्शन के साथ दर्शकों का उत्साह भी चरम पर गया है।
माना और बेलिंडा ने की समारोह की शुरुआत :-
इस बार फीफा विश्व कप 2026 के उद्घाटन समारोह की शुरुआत लोकप्रिय बैंड माना की प्रस्तुति से हुई है। इस बीच मंच पर उनकी परफॉर्मेंस के दौरान आसमान आतिशबाजी की रोशनी से जगमगा उठा था।

इसके बाद फिर लैटिन पॉप स्टार बेलिंडा ने मंच संभाला और अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया था। इस दौरान पूरा स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था और प्रशंसक संगीत की धुनों पर थिरकते हुए दिखाई दिए।
कोलंबियाई स्टार जे बाल्विन ने बिखेरे रंग :-

इसके बाद इस समारोह के अगले चरण में कोलंबियाई स्टार जे बाल्विन ने अपने लोकप्रिय गीत ‘क्यू केलर’ पर शानदार प्रस्तुति दी थी। वहीं इस दौरान मंच पर रंगों, रोशनी और विशेष विजुअल इफेक्ट्स का शानदार संगम देखने को मिल रहा था। इस बीच पूरे स्टेडियम का माहौल उत्साह और ऊर्जा से भर गया था।
शकीरा और बर्ना बॉय की प्रस्तुति बनी आकर्षण का केंद्र :-

फीफा विश्व कप 2026 के द्घाटन समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण शकीरा और बर्ना बॉय की संयुक्त प्रस्तुति रही थी। क्यूंकि इन दोनों ही कलाकारों ने ‘दाई दाई’ गीत पर शानदार परफॉर्मेंस दी थी। उनकी इस शानदार प्रस्तुति ने सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था।

इस बीच शकीरा की दमदार मौजूदगी और बर्ना बॉय की जोशीली प्रस्तुति ने पूरे स्टेडियम को एक साथ झूमने पर मजबूर कर दिया था। क्यूंकि इस दौरान वहां मौजूद सभी भी गीत के साथ गाते और तालियां बजाते नजर आए थे। इसके बाद इस प्रस्तुति के अंत में शानदार आतिशबाजी के साथ उद्घाटन समारोह का समापन हो गया।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

