Saturday, February 7

National Championships: ओलंपिक रजत पदक विजेता और भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने बीते दिन बुधवार को राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप में महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग का खिताब जीत कर अपने 3 राष्ट्रीय रिकॉर्ड बेहतर कर लिए हैं। इसके चलते हुए भारत की इस स्टार महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने नेशनल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा कर लिया है।

मीराबाई चानू ने जीता स्वर्ण पदक :-

Mirabai Chanu
Mirabai Chanu

ओलंपिक रजत पदक विजेता और भारत की स्टार महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप में महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग का खिताब जीत लिया है। इसके अलावा उन्होंने इस बार अपने ही 2 नेशनल रिकॉर्ड में भी सुधार किया है। इस बार विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता चानू ने कुल 205 किलोग्राम (स्नैच में 89 किलोग्राम, क्लीन एंव जर्क में 116 किलोग्राम) वजन उठाया था। वहीं इसके चलते हुए उन्होंने स्नैच, क्लीन एंव जर्क और कुल प्रयास में नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बना लिए हैं।

90 किग्रा की बाधा नहीं पार कर पाई चानू :-

भारत की स्टार महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने 49 किलोग्राम वर्ग में साल 2020 राष्ट्रीय चैंपियनशिप में बनाए गए अपने पिछले व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्नैच रिकॉर्ड 88 किलोग्राम से बेहतर प्रदर्शन किया है। इसके अलावा पिछले कुछ साल में मणिपुर की इस छोटी कद की वेटलिफ्टर ने बार-बार 90 किग्रा की बाधा को पार करने की कोशिश की है और बहुत करीब आकर चूक भी गई है।

Mirabai Chanu
Mirabai Chanu

इसके चलते हुए ही उन्होंने बीते दिन बुधवार को भी अपने अंतिम प्रयास में 91 किलोग्राम उठाने की कोशिश की थी। लेकिन इस दौरान वह संतुलन नहीं बना पाईं। इसके अलावा उन्होंने क्लीन एंव जर्क में भी 112 और 116 किलोग्राम का वजन उठाया था। लेकिन अपनी आखिरी कोशिश में वह 120 किलोग्राम वजन को नहीं उठा पाईं थी। इससे पहले उन्होंने साल 2021 एशियाई चैंपियनशिप में क्लीन एंव जर्क में 119 किलोग्राम के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

Mirabai Chanu
Mirabai Chanu

इस दौरान उन्होने स्वर्ण पदक जीतने के बाद कहा कि, “अब वह बहुत खुश हैं। क्यूंकि इस प्रदर्शन से मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है। इससे पहले मैं 49 किलोग्राम वर्ग में प्रतिस्पर्धा कर रही थी। वहीं अब 48 किलोग्राम वर्ग में यह नतीजा हासिल करना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। इसके चलते हुए अब मुझे उम्मीद है कि अगली प्रतियोगिता में मैं 90 किलोग्राम का आंकड़ा पार कर लूंगी। क्यूंकि आज भी मैंने कोशिश की थी, लेकिन मेरी ठीक से ट्रेनिंग नहीं हुई थी। इसलिए मैं ऐसा नहीं कर पाई हूं। लेकिन एक बार जब ट्रेनिंग पूरी रफ्तार से शुरू हो जाएगी तो मुझे यकीन है कि मैं 90 किलोग्राम वजन उठा लूंगी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version