Wednesday, February 18

इस बार टॉप वरीयता तमिलनाडु के जीएम इनियन पी को मिली है। लेकिन शतरंज प्रेमियों की उत्सुकता है 2003 से 2008 तक लगातार छह बार राष्ट्रीय चैम्पियन रहे जीएम सूर्या शेखर गांगुली की वापसी को लेकर। गांगुली लंबे समय के बाद खेल रहे हैं और वे उन चर्चित भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हैं इन्होने विश्वनाथन आनंद को तीन विश्व चैम्पियनशिप जीतने में सहयोग दिया था। वहीं तीसरी वरीयता पूर्व एशियन चैम्पियन और दो बार के राष्ट्रीय विजेता एसपी सेथुरमन को मिली है, जबकि चार बार के राष्ट्रीय चैम्पियन कृष्णन शशिकिरण की मौजूदगी ने भी इस चैंपियनशिप को बेहद रोचक बना दिया है। फिलहाल चार राउंड के बाद सूर्या गांगुली और शशिकिरण समेत कुल सात खिलाड़ी 4 अंक बनाकर सयुंक्त बढ़त पर चल रहे है ।

अन्य मुकाबलों में गांगुली ने निलसु पटनायक को हराया, सेथुरमन ने अर्णव अग्रवाल को मात दी और शशिकिरण ने प्रखर त्रिपाठी को हराया है। इसके अलावा अरोण्यक घोष, अभिजीत गुप्ता, रोहित कृष्णा एस और ललित बाबू ने भी अपने-अपने मैच जीतकर शानदार शुरुआत की है। इस चैंपियनशिप में कुल 11 राउंड खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में 14 ग्रांड मास्टर्स समेत 87 टाइटल विनर खिलाड़ी भाग ले रहे हैं और कुल प्रतिभागियों की संख्या 391 है।

How To Watch  live: Indian National Chess Championship 2025

Indian National Chess Championship 2025 मैच को लाइव देखने के लिए google पर Www.Chess.Com और यूट्यूब पर Chess.com पर इस वर्ल्ड कप लाइव मैच देख सकते हैं। इसके बाद आप चेस के मैच को किसी भी जगह से लाइव देख सकते हो।

टेनिस से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version