Friday, March 20

Google News Sports Digest Hindi

National Games: 38वें नेशनल गेम्स की पोल वॉल्ट स्पर्धा में देव कुमार मीना ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता है। इससे पहले भी उन्होंने साल 2023 के नेशनल गेम्स में भी इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक ही जीता था। अब एक बार फिर उन्होंने ऐसा करते हुए इन खेलों (National Games) में अपने खिताब का बचाव किया है।

Dev Kumar Meena
image source via getty images

देहरादून में चल रहे 38वें नेशनल गेम्स (National Games) में मध्य प्रदेश के देव कुमार मीना ने एक बार फिर से काफी शानदार प्रदर्शन किया है। इन खेलों में उन्होंने पुरुष पोल वॉल्ट स्पर्धा में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बना दिया है। इस स्पर्धा में उन्होंने 5.32 मीटर के साथ पहले स्थान पर रहकर स्वर्ण पदक जीत लिया है।

Dev Kumar Meena
image source via getty images

इससे पहले भी उन्होंने (National Games) साल 2023 में भी स्वर्ण पदक ही जीता था। अब ऐसा करते हुए उन्होंने अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया है। इसके अलावा मीना ने एस शिवा के 5.31 मीटर के राष्ट्रीय रिकॉर्ड में भी सुधार किया है जो उन्होंने साल 2022 में गुजरात में हुए नेशनल गेम्स में बनाया था।

Dev Kumar Meena
image source via getty images

इससे पहले देव कुमार मीना का निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5.20 मीटर था। जो उन्होंने पिछले साल पटना में इंडिया ओपन अंडर-23 प्रतियोगिता जीतने पर बनाया था। वहीं एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के तीसरे दिन कुल आठ स्वर्ण पदक दांव पर लगे थे। इनमें से पंजाब ने तीन स्वर्ण जीते है। जबकि मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, सेना, तमिलनाडु और मेजबान उत्तराखंड के खाते में एक-एक स्वर्ण पदक आया है।

Dev Kumar Meena
image source via getty images

इसके अलावा इस (National Games) पुरुष पोल वॉल्ट स्पर्धा में तमिलनाडु के जी रीगन ने पांच मीटर के साथ रजत पदज जीता है। जबकि उत्तर प्रदेश के कुलदीप कुमार ने भी इस स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। इसके अलावा (National Games) महिला तार गोला फेंक में उत्तर प्रदेश की अनुष्का यादव ने खेलों के रिकॉर्ड 62.89 मीटर के प्रयास के साथ स्वर्ण पदक जीता।

Dev Kumar Meena
image source via getty images

क्यूंकि इससे पहले नेशनल गेम्स (National Games) का रिकॉर्ड उत्तर प्रदेश की तान्या चौधरी के नाम पर था। उन्होंने साल 2023 में 62.47 मीटर के प्रयास से नेशनल गेम्स का स्वर्ण पदक जीता था। वहीं इस बार तान्या 59.74 मीटर के प्रयास के साथ इस स्पर्धा में दूसरे स्थान पर रहीं। जबकि उत्तर प्रदेश की ही अन्य एथलीट नंदिनी ने 58.89 मीटर के प्रयास से कांस्य पदक पर अपना कब्जा किया।

National Games तेजिंदर ने जीता गोला फेंक में स्वर्ण पदक :-

Tajinderpal Singh Toor
image source via getty images

इन 38वें नेशनल गेम्स में पुरुष गोला फेंक में राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक पंजाब के तेजिंदर पाल सिंह तूर ने 19.74 मीटर के प्रयास के साथ स्वर्ण पदक जीता। जबकि मौजूदा चैंपियन मध्य प्रदेश के समरदीप सिंह गिल ने 19.38 मीटर के साथ रजत पदक और पंजाब के प्रभकृपाल सिंह ने 19.04 सेकेंड के साथ कांस्य पदक जीता। इसके अलावा आंध्र प्रदेश की ज्योति याराजी ने अपनी हीट 23.85 सेकेंड में जीतकर 200 मीटर फाइनल में जगह बनाई।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version