Saturday, March 7

Google News Sports Digest Hindi

IPL 2025: आगामी आईपीएल 2025 सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अभी तक भी अपने कप्तान का ऐलान नहीं किया है। लेकिन इस टीम में कप्तानी के कई विकल्प मौजूद हैं। लेकिन इस समय दिल्ली कैपिटल्स की टीम का एक ऑलराउंडर खिलाड़ी (IPL 2025) इसकी कप्तानी की रेस में सबसे आगे चल रहा है।

Kl Rahul
image source via getty images

साल 2025 (IPL 2025) के आगमी आईपीएल सीजन के लिए 7 टीमों ने अपने कप्तान का ऐलान कर दिया है। इसके अलावा अभी तक भी कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपने कप्तान का ऐलान नहीं किया है। वहीं इस बीच एक खबर आ रही है कि दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली फिर से (IPL 2025) आरसीबी की कप्तानी करते हुए दिखाई दे सकते हैं।

Kl Rahul
image source via getty images

जबकि दूसरी तरफ अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे या फिर वेंकटेश अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अपनी टीम का कप्तान बना सकती है। वहीं इस समय दिल्ली कैपिटल्स की टीम के पास कप्तानी के कई विकल्प मौजूद हैं। लेकिन मौजूदा समय में इस टीम का सबसे मजबूत दावेदार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को माना जा रहा है। क्यूंकि इस समय वह काफी शानदार फॉर्म में भी चल रहे हैं।

IPL 2025 काफी शानदार फॉर्म में है अक्षर पटेल :-

इस समय भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। वहीं इस वनडे सीरीज में ये दोनों खिलाड़ी भारतीय टीम का हिस्सा भी हैं। इसके अलावा वो भारतीय प्लेइंग 11 में खेल भी रहे हैं।

axar patel
image source via getty images

इस समय वनडे सीरीज के दो मुकाबले खेले जा चुके हैं। इन दोनों ही मुकाबलों में ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने काफी शानदार बल्लेबाजी की है। जबकि केएल राहुल दोनों मैचों में फ्लॉप रहे हैं। लेकिन इन मैचों में अक्षर पटेल को केएल राहुल से उपर बल्लेबाजी करने का मौका भी मिला है।

वनडे सीरीज में अक्षर पटेल मचा रहे हैं धमाल :-

इन 3 वनडे मैचों की सीरीज के पहले वनडे मैच में इंग्लैंड टीम के खिलाफ अक्षर पटेल ने 47 गेंदों पर 52 रनों की शानदार पारी खेली थी। इस मैच में उनके बल्ले से 6 चौके और एक छक्का भी हमें देखने को मिला था।

axar patel
image source via getty images

अगर इस मैच में उनकी गेंदबाजी की बात करें तो उन्होंने एक विकेट भी लिया था। इसके अलावा पहले मैच में केएल राहुल केवल 2 रन बनाकर ही आउट हो गए थे। वहीं दूसरे वनडे मैच में अक्षर पटेल 43 गेंद पर 41 रन बनाकर नाबाद लौटे थे। जबकि दूसरे मैच में भी केएल राहुल सिर्फ 10 रन पर ही आउट हो गए थे।

दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं अक्षर पटेल और केएल राहुल :-

आईपीएल 2025 (IPL 2025) के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने ऑलराउंडर अक्षर पटेल को 16.50 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। जबकि इस बार हुए मेगा ऑक्शन (IPL 2025) में दिल्ली की टीम ने केएल राहुल को कुल 14 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे हैं कि केएल राहुल को दिल्ली कैपिटल्स अपना कप्तान बना सकती है।

Kl Rahul
image source via getty images

इसके अलावा कुछ रिपोर्ट्स ऐसे भी सामने आई थी कि इस बार स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल भी (IPL 2025) कप्तानी की रेस में शामिल है। इस समय वह दिल्ली कैपिटल्स के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं। वहीं दूसरी तरफ वह अपनी गेंद और बल्ले दोनों से मैच जिताने की ताकत भी रखते हैं। इसके अलावा पिछले कुछ सीजन (IPL 2025) में उन्होंने इस टीम के लिए काफी शानदार खेल दिखाया है। अब ऐसे में यह टीम उनपर भी कप्तानी का यह दाव खेल सकती है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version