Thursday, February 19

Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा ट्रैक और फील्ड एथलीट प्रतिस्पर्धा में भाला फेंकने वाले खिलाड़ी है। कुछ समय पहले नीरज चपड़ा को चोट लग गई थी। तभी उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में से आराम लिया था। अब वो इस चोट से उभर गए है। नीरज चोपड़ा अब पावो नूरमी खेलों में भाग लेकर अपनी पेरिस ओलंपिक खेलों की तैयारियों की शुरुआत करेंगे।

Neeraj Chopra पावो नूरमी खेलों में भाग लेंगे नीरज चोपड़ा  :-

Neeraj Chopra पावो नूरमी खेलों में भाग लेने वाले नीरज चोपड़ा एकमात्र खिलाड़ी है। इस समय नीरज को जर्मनी के 26 वर्षीय एथलीट खिलाड़ी मैक्स डेहनिंग की कड़ी चुनौती का सामना करना पद सकता है। क्यूंकि जर्मनी के इस किशोरएथलीट खिलाड़ी मैक्स डेहनिंग ने 90 मीटर तक भाला फेंकने वाले खिलाड़ियों की सूचि में सबसे युवा खिलाड़ी है।

neeraj chopra
image source : X

तभी तो जर्मनी के इस युवा 19 वर्षीय खिलाड़ी मैक्स डेहनिंग को आगामी ओलंपिक में भारत के नीरज चोपड़ा के लिए सबसे बड़ी चुनौती माना जा रहा है। वहीं इसके अलावा इस एक दिवसीय प्रतियोगिता में स्थानीय खिलाड़ी ओलिवर हेलैंडर भी अपनी चुनौती पेश करने वाले है। इस स्थानीय खिलाड़ी ओलिवर हेलैंडर ने ही साल 2022 में नीरज चोपड़ा को पीछे छोड़कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।

Neeraj Chopra वहीं भारत के स्टार खिलाड़ी ने ही साल 2022 में इस प्रतियोगिता में टोटल 89.30 मीटर भाला फेंक कर रजत पदक अपने नाम किया था। उस समय यह नीरज चोपड़ा का सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन था। उसी साल नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग के स्टोकहोम चरण में टोटल 89.94 मीटर भाला फेंक कर इस स्कोर में सुधर किया था।

neeraj chopra
image source : X

पावो नूरमी खेलों में इस बार ग्रेनेडा के दो बार के विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स और त्रिनिदाद एवं टोबैगो के 2012 ओलंपिक चैंपियन केशोर्न वालकॉट भी इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले है। भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा अपनी जांघ की मांसपेशियों में खिचाव आने से हुए हल्के दर्द के चलते ही पिछले महीने ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक प्रतियोगिता से हट गए थे।

Neeraj Chopra इस प्रतियोगिता से नीरज इसलिए ही हट गए थे ताकि पेरिस ओलंपिक से पहले वह पूरी तरह से ठीक हो जाए। वहीं ठीक होकर वह भारत के लिए पेरिस ओलंपिक में काफी अच्छा प्रदर्शन करे। नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग से अपने सत्र की शुरुआत की थी। अब नीरज पावो नूरमी खेलों में भाग लेंगे और इसके बाद जुलाई के महीने में पेरिस डायमंड लीग में भी भाग लेंगे।

ये भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाले 5 सबसे युवा कप्तान, नंबर 1 है सबका फेवरेट

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version