Google News Sports Digest Hindi

Neeraj Chopra: भारत में खेल रहे सभी खिलाड़ियों के लिए डोपिंग एक बड़ी समस्या बनकर उभरी है। इसमें कुछ खिलाड़ी शारीरिक दक्षता और ताकत बढ़ाने के लिए इन प्रतिबंधित दवाओं का सेवन कर लेते हैं। इसके साथ ही वह सभी डोपिंग में फंसकर अपना करियर भी बर्बाद कर लेते है।

Klaus Bartonietz and Neeraj Chopra
image source vis getty images

तभी तो अब भारत के दिग्गज भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने इस गंभीर समस्या पर अपने विचार रखे है। इसके लिए अब उन्होंने सभी कोचों से भी अनुरोध किया है कि वो अपने खिलाड़ियों को डोपिंग से दूर रखने का पूरा प्रयास करें। चलिए जानते है इसके लिए भारतीय स्टार खिलाड़ी (Neeraj Chopra) ने क्या कहा है।

भारत में डोपिंग एक बड़ी समस्या है :-

भारतीय दिग्गज भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने अपने इंटरव्यू में कहा है कि, “इस समय हर खेल में डोपिंग की समस्या काफी बढ़ती जा रही है। मैं उन सभी खिलाड़ियों को यहां पर बताना चाहता हूं कि अगर एक बार डोपिंग का ख्याल किसी खिलाड़ी के दिमाग में आ जाए तो आगे चलकर यह उसके लिए काफी मुश्किलें पैदा कर देता है।

Klaus Bartonietz: क्लॉस बार्टोनिएट्ज ने लिया कोचिंग से संन्यास, नीरज चोपड़ा ने लिखा दिल छू लेने वाला मैसेज
image source via getty images

तब वह खिलाड़ी उस स्तर पर नहीं खेल पाता है, जिसका वह हकदार होता है। वहीं तब उन सभी को लगता है कि यही उनके लिए सही चीज है। जिससे उनका प्रदर्शन अच्छा हो जाता है। इसके अलावा यह उन सभी के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है।”

मेहनत और सही मार्गदर्शन खिलाड़ी के लिए है जरुरी :-

भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले स्टार खिलाड़ी नीरज (Neeraj Chopra) ने कहा है कि कोई भी खिलाड़ी अपनी मेहनत और कोच के सही मार्गदर्शन से ही सफल हो सकता है। इसके आगे उन्होंने कहा कि, “सभी खिलाड़ियों को अच्छा खाना और अच्छा पीना चाहिए। हम सभी को ठीक से आराम भी करना चाहिए।

Badminton, Hockey and Some Other Sports Axed From Commonwealth Games 2026
Neeraj Chopra – Commonwealth Games

इसके अलावा हम सभी को काफी मेहनत भी करनी चाहिए। ये सभी खिलाड़ी जो डोपिंग करते हैं और इसके बाद टेस्ट में पकड़े जाते हैं। तब उन सभी के 4 साल बैन में चले जाते हैं। इसके अलावा डोपिंग में फंसे खिलाड़ी का जीवन बिल्कुल खराब हो जाता है। वहीं अगर हम सभी को उच्च स्तर पर खेलना है तो सभी को यह मानसिकता बदलनी पड़ेगी।”

Neeraj Chopra ने कोचों से किया अनुरोध :-

ओलंपिक खेलों में भारत के लिए कुल 2 पदक जीत चुके स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज (Neeraj Chopra) ने आगे कहा कि, “मैं (Neeraj Chopra) सभी कोचों से अनुरोध करता हूं कि वे खिलाड़ियों को डोपिंग से दूर रखें। यहां पर मुझे लगता है कि अगर इसमें सुधार होता है तो हमारे खेल का स्तर काफी बेहतर हो जाएगा।

Manu Bhaker Wants to See this Actress in Her Biopic
Neeraj Chopra/&#0169 Getty Images

आजकल जो भी बच्चा खेल में अच्छा होता है। वह इसके अच्छे स्तर पर भी पहुंचता है। इसके बाद वह डोपिंग के दायरे में आ जाता है। तब यह उसके लिए एक समस्या होती है। तभी तो उन सभी को बाहर खाने – पीने में भी काफी सावधानी बरतनी चाहिए।”

कैसे किया जाता है डोप टेस्ट :-

किसी भी खिलाड़ी ने इन प्रतिबंधित प्रदार्थों का सेवन किया है या नहीं उन सभी का पता लगाने के लिए डोप टेस्ट किया जाता है। तब इस प्रक्रिया में उन खिलाड़ियों के पेशाब या खून का सैंपल लिया जाता है। इसके बाद उन सभी की जाँच की जाती है।

Neeraj Chopra: दक्षिण अफ्रीका में 31 दिनों तक अभ्यास करेंगे भारतीय स्टार नीरज चोपड़ा, खेल मंत्रालय उठाएगा खर्च
image source via getty images

इसके अलावा कोई भी खिलाड़ी जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने राज्य या देश का प्रतिनिधित्व करता है। वो सभी वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी (WADA) के अधीन आते है और नियमानुसार कभी भी और कहीं भी उनका परीक्षण किया जा सकता है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version