Sunday, July 6

नीरज चोपड़ा को टोक्यो ओलंपिक 2021 से पहले कोई नहीं जानता था, लेकिन इसके बाद उनको भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में पहचान मिली। इसके पीछे का कारण उनका टोक्यों ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचना है। इस ओलंपिक में नीरज ने 87.58 मीटर के थ्रो मार कर भारत की झोली में गोल्ड डाला था। नीरज का गोल्ड जीतने वाला सफर यही खत्म नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने साल 2023 में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप (World Athletics Championship) में एक बार फिर से भारत के नाम गोल्ड मेडल जीतकर फिर से इतिहास रच दिया। जब से नीरज चोपड़ा का नाम सुर्खियों में आया तब से उनके फैंस की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। अब ऐसे में कई लोग उनके दिनचर्या और उनकी डाइट के बारे में जानना चाहते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज के इस लेख में हम नीरज चोपड़ा से जुड़ी कुछ ऐसी ही बातों को आपको सामने रख रहे हैं।

Image Source: Neeraj Chopra Twitter

नीरज चोपड़ा की डाइट

नीरज चोपड़ा वर्तमान में भारत के एक लोकप्रिय भाला फेंकने वाले एथलीट हैं और ओलंपिक के अनुसार भाला फैंकने वाले पुरुषों को उनकी आइडियल बॉडी फैट को 10-10, 5 प्रतिशत के बीच मेंटेन रखना पड़ता है। इसी के अनुसार नीरज भी अपने शरीर को 10 प्रतिशत फैट के नीचे रखने की कोशिश करते हैं। अब ऐसे में जानते हैं कि वर्तमान समय में आखिर नीरज चोपड़ा किस डाइट को फॉलो कर रहे हैं।

Image Source: Neeraj Chopra Twitter

Breakfast 

नीरज चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो अपना खाना सिंपल रखने की कोशिश करते हैं। नीरज के दिन की जूस या फिर नारियल पानी के साथ होती है। इसके बाद वो तीन-चार अंडे लेते है और फिर ब्रेड के दो पीस, एक कटोरी दलिया और फल। वैसे उनका नाश्ते में पसंदीदा नाश्ता ब्रेड ऑमलेट है। इसे वो हफ्ते में कभी-कभी लेते हैं।

Lunch

जैसे कि हमने पहले ही बताया था कि नीरज अपने खाने को सिंपल रखते हैं। इसलिए वो लंच में सबसे पहले दाल चावल के साथ दही लेना पसंद करते हैं। इसके बाद ग्रिल्ड चिकन और सलाद, ड्राई फ्रूट्स व जूस लेते हैं।

Image Source: Twitter

Dinner

डीनर में नीरज का ध्यान उनकी बॉडी में प्रोटिन गेन करने पर रहता है। यही कारण है कि वो रात के खाने में सैलमन मछली लेते हैं। इसके अलावा उनको अपना पारंपरिक खाना बेहद पंसद है तो वो हरियाणा की फेमश डिश चूरमा खाना बेहद पसंद है। इसके अलावा वो कभी-कभी गोलप्पे से भी खुद को नहीं रोक पाते हैं।

 
Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version