Wednesday, February 11

Shooting World Cup: भारत के शॉटगन निशानेबाज लोनेटो विश्व कप में हिस्सा लेंगे। ओलंपियन अंगद वीर सिंह बाजवा, लक्ष्य श्योराण और मैराज अहमद खान जैसे अनुभवी निशानेबाज भी इसमें शामिल होंगे। जबकि महिला वर्ग में ओलंपियन माहेश्वरी चौहान और रेजा ढिल्लों के साथ गनीमत सेखों अपनी चुनौती पेश करने वाली है।

लोनेटो विश्व कप में हिस्सा लेंगे भारतीय निशानेबाज :-

भारत के शॉटगन निशानेबाज लोनेटो विश्व कप में हिस्सा लेने वाले है। इस बार इनमें ओलंपियन अंगद वीर सिंह बाजवा, लक्ष्य श्योराण और मैराज अहमद खान जैसे अनुभवी निशानेबाज भी शामिल रहेंगे।

Lakshya Sheoran
Lakshya Sheoran

वहीं इस बार भारतीय दल रविवार को बाजवा, श्योराण और मैराज की अगुआई में शॉटगन विश्व कप में हिस्सा लेगा। इससे पहले शनिवार को अभ्यास के दिन के बाद स्कीट निशानेबाज पुरुष और महिला वर्गों में क्वालिफाइंग दौर में सबसे पहले निशाना लगाएंगे। जबकि इस स्पर्धा का फाइनल मंगलवार को होने वाला है।

Maheshwari Chauhan
Maheshwari Chauhan

550 से अधिक निशानेबाज होंगे शामिल :-

भारत की तरफ से इस बार बाजवा, अनंतजीत सिंह नरुका और मैराज पुरुष स्कीट स्पर्धा में भाग लेने वाले हैं। जबकि महिला वर्ग में ओलंपियन माहेश्वरी चौहान और रेजा ढिल्लों के साथ गनीमत सेखों अपनी चुनौती पेश करने वाली हैं। इसके अलावा एशियाई खेलों के पूर्व रजत पदक विजेता लक्ष्य, जसविंदर सिंह और जोरावर संधू पुरुष ट्रैप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले हैं।

indian shooter
indian shooter

जबकि इस बार महिलाओं की ट्रैप स्पर्धा में नीरू ढांडा, प्रीति रजक और प्रगति दुबे अपना निशाना साधने वाली हैं। इसके अलावा मिश्रित टीम ट्रैप स्पर्धा में लक्ष्य नीरू के साथ जोड़ी बनाएंगे। जबकि संधू और प्रीति की जोड़ी भी रहने वाली है। वहीं इस बार प्रतियोगिता में 73 देशों के कुल 551 निशानेबाज हिस्सा लेने वाले हैं।

भारतीय टीम इस प्रकार है :-

स्कीट (पुरुष): अंगद वीर सिंह बाजवा, अनंतजीत सिंह नरुका, मैराज अहमद खान।

स्कीट (महिला): माहेश्वरी चौहान, रेजा ढिल्लों, गनीमत सेखों।

ट्रैप (पुरुष): लक्ष्य श्योराण, जसविंदर सिंह, जोरावर सिंह संधू।

ट्रैप (महिला): नीरू ढांडा, प्रीति रजक प्रगति दुबे।

ट्रैप मिश्रित: लक्ष्य श्योराण और नीरू ढांडा तथा जोरावर संधू और प्रीति रजक।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version