Monday, July 7

आज का क्रिकेट पहले की तुलना में काफी बदल गया है। दिन-प्रतिदिन इस खेल में नए नियम लाए जा रहे हैं। पहले जहां क्रिकेट की शुरुआत टेस्ट मैच से हुई थी। वहीं, बाद में वनडे मैच ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके बाद आया टी-20 और खेल के इस छोटे प्रारूप को फैंस की तरफ से भरपूर प्यार और समर्थन मिला। ठीक इसी तरह क्रिकेट ग्राउंड में भी समय के साथ बदलाव हुए। आज के समय में स्टेडियम पर फैंस के लिए बड़े-बड़े मैदान, शानदार लाइट्स, अच्छी सीटिंग व्यवस्था और भी अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको दुनिया के 5 सबसे बड़े और खूबसूरत क्रिकेट ग्राउंड के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए अब आपको इन स्टेडियम के बारे में बताते हैं।

 

  1.नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम, गुजरात

जिस स्टेडियम को आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम के नाम से जाना जाता हैं, दरअसल पहले इसका नाम सरदार पटेल स्टेडियम था। लेकिन 24 फरवरी 2021 को इसका नाम बदलकर नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Naredra Modi Stadium) रख दिया गया था। इस  स्टेडियम को नरेंद्र मोदी के नाम रखने से पहले इसका पुननिर्माण किया और करीब 100 मिलियन डॉलर की लागत से इसको दोबारा से स्थापित किया गया। ये दुनिया का सबसे बड़ा और दर्शकों के लिहाज से ज्यादा क्षमता वाला स्टेडियम है। यहां पर 1,32,000 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है। इसके साथ ही नरेंद्र मोदी स्टेडियम दुनिया का सबसे महंगा क्रिकेट स्टेडियम भी है।

   2. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड

दूसरे नंबर पर मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड का नाम शामिल है। ये ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में स्थित है और इसका निर्माण साल 1853 में किया गया था। यहां पर 1,00,024 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है।

  3. ईडन गार्डन

भारत के कोलकाता में स्थित ईडन गार्डन क्रिकेट ग्राउंड दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। इसको भारतीय क्रिकेट का मक्का के नाम से भी जाना जाता है। इसके साथ ही ये भारत का सबसे लोकप्रिय स्टेडियम माना जाता है। इसका निर्माण साल 1864 में हुआ था। यह 66, 349 दर्शकों की क्षमता वाला क्रिकेट स्टेडियम है।

 4. शहीद वीर नरायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम

इसका नाम शायद कुछ क्रिकेट फैंस ना जानते हो, लेकिन ये जगह और दर्शकों की सीटिंग व्यवस्था के आधार पर दुनिया का चौथा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। 65,000 दर्शकों की क्षमता वाला यह ग्राउंड नया रायपुर, छत्तीसगढ़ में स्थित है। इसका निर्माण साल 2008 में हुआ था। जानकारी के लिए बता दें कि अब तक यहां पर एक भी अंतराष्ट्रीय मैच नहीं हुआ है। जानकारों का मानना है कि आने वाले समय में यहां पर अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाने की खूब संभावना है।

5. ऑप्टस क्रिकेट स्टेडियम

ये ऑस्ट्रेलिया के पर्थ शहर में स्थित है। इसकी क्षमता के अनुसार ये दुनिया का पांचवा सबसे बड़ा क्रिकेट ग्राउंड है। यहां पर 60,000 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है। साल 2018 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यहां पर टेस्ट मैच खेला गया था। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 146 रनों से मात दी थी।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version