Thursday, February 26

Google News Sports Digest Hindi

Neeraj Chopra: भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) की पेरिस ओलिंपिक 2024 वाली जर्सी वर्ल्ड एथलेटिक्स हेरिटेज कलेक्शन में शामिल कर ली गई है। भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक 2020 में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने इसी साल अगस्त महीने में खत्म हुए पेरिस ओलिंपिक 2024 गेम्स में सिल्वर मेडल जीता था।

Badminton, Hockey and Some Other Sports Axed From Commonwealth Games 2026
Neeraj Chopra – Commonwealth Games

इस बार उन्होंने 89.45 मीटर का सीजन बेस्ट थ्रो किया था। वहीं पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम ने इस बार 92.97 मीटर थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता था। इससे पहले साल 2020 में स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीता था।

लगातार दो ओलिंपिक में मेडल जीतने वाले तीसरे भारतीय :-

Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा ने बाएं हाथ में फ्रैक्चर के साथ लिया था डायमंड लीग फाइनल में हिस्सा, खुद किया खुलासा
image source via getty images

भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) लगातार दो ओलिंपिक में मेडल जीतने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी भी हैं। वहीं उनसे पहले भारतीय पहलवान सुशील कुमार और बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने लगातार दो ओलिंपिक में मेडल जीते थे।

2 ओलिंपिक मेडल जीतने वाले चौथे खिलाड़ी बने Neeraj Chopra :-

स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) भारतीय इतिहास में 2 ओलिंपिक मेडल जीतने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी हैं। उनसे पहले इस कारनामे को रेसलिंग में सुशील कुमार, बैडमिंटन में पीवी सिंधु और शूटिंग में मनु भाकर कर चुके है।

Neeraj Chopra
image source via getty images

वहीं इनमें से नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra), सुशील कुमार और पीवी सिंधु ने इन मेडलों को लगातार दो ओलिंपिक गेम्स में जीता है। जबकि इसी पेरिस ओलंपिक में भारतीय स्टार महिला निशानेबाज मनु भाकर ने शूटिंग में दो ब्रॉन्ज मेडल जीते है।

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय :-

Diamond League 2024: नीरज चोपड़ा के अलावा अब यह भारतीय एथलीट भी डायमंड लीग में बिखेरेगा जलवा, क्या जीत पाएगा खिताब?
image source via getty images

स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी हैं। तब पिछले साल उन्होंने (Neeraj Chopra) बुडापेस्ट में हुई वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था। वहीं इससे पहले साल 2022 यूजीन में हुई वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने सिल्वर मेडल जीता था।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version