Neeraj Chopra: दो बार के ओलंपिक पदक विजेता और भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने पेरिस डायमंड लीग में जर्मनी के जूलियन वेबर को पछाड़ते हुए दो साल बाद अपना पहला डायमंड लीग खिताब जीत लिया है। लेकिन इससे पहले वह पेरिस डायमंड लीग में लगातार दो बार दूसरे स्थान पर रहे थे। वहीं इस बार उन्होंने अपनी पहली ही कोशिश में शानदार थ्रो करते हुए 88.16 मीटर दूर भाला फेंक कर खिताब अपने नाम कर लिया।
इसके बाद उन्होंने अपनी दूसरी कोशिश में 85.10 मीटर का थ्रो किया। वहीं इसके बाद के अगले तीनों थ्रो फाउल रहे। इसके अब्द फिर अपने आखिरी प्रयास में नीरज ने 82.89 मीटर की दूरी तय की। इसके चलते हुए अब यह पेरिस डायमंड लीग में नीरज की पहली जीत भी है। वहीं इससे पहले उन्होंने साल 2017 में बतौर जूनियर वर्ल्ड चैंपियन यहां पर हिस्सा लिया था। लेकिन तब वह यहां पर पांचवें स्थान पर रहे थे। जबकि जूलियन वेबर ने भी अपनी पहली कोशिश में शानदार 87.88 मीटर भाला फेंका था और वह दूसरे स्थान पर रहे। इसकेअलावा ब्राज़ील के लुइज़ मौरिसियो दा सिल्वा तीसरे स्थान पर रहे। जिन्होंने अपने तीसरे राउंड में 86.62 मीटर का थ्रो किया।

दोहा डायमंड लीग में वेबर से हारे थे नीरज :-

इससे पहले जूलियन वेबर ने 16 मई को दोहा डायमंड लीग में चोपड़ा को हराया था। वहीं उस समय नीरज ने 90 मीटर से ऊपर का थ्रो फेंका था। लेकिन तब वेबर ने आखिरी थ्रो 91.06 मीटर का फेंककर पहला स्थान हासिल किया था।
Neeraj Chopra
Neeraj Chopra, Javelin Tournament 2025/Getty Images
वहीं उस समय नीरज 90.23 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे। इसके बाद वेबर ने 23 मई को पोलैंड में जानुज कुसोसिंकी मेमोरियल स्पर्धा में भी चोपड़ा को हराया था। तब वेबर ने 86.12 मीटर और चोपड़ा ने 84.14 मीटर का थ्रो फेंका था। वहीं पीटर्स दोनों स्पर्धाओं में तीसरे स्थान पर रहे थे।

अब इन लीग में भाग लेंगे नीरज चपोड़ा :-

भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा और वेबर के अलावा पीटर्स भी साल 2022 में 90 मीटर की बाधा पार कर चुके हैं। वहीं इस समय कीनिया के 2015 विश्व चैम्पियन जूलियस येगो और त्रिनिदाद और टोबैगो के 2012 ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता केशोर्न वालकॉट भी 90 मीटर क्लब में शामिल हैं। उन्होंने भी यह कारनामा साल 2015 में किया था।
Neeraj Chopra
Neeraj Chopra
इसके बाद पेरिस डायमंड लीग में ब्राजील के लुईज मौरिशियो डा सिल्वा , मोलडोवा के एड्रियन मारडारे और फ्रांस के रेमी रूजेटे भी भाग लेंगे। फिर पेरिस डायमंड लीग के बाद चोपड़ा 24 जून से चेक गणराज्य के ओस्ट्रावा में गोल्डन स्पाइक एथलेटिक्स मीट में भाग लेंगे। इसके बाद वह पांच जुलाई को बेंगलुरू में नीरज चोपड़ा क्लासिक खेलेंगे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version