Friday, March 13

Chess: दुनिया के नंबर एक चेस खिलाड़ी नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश से मिली हार के बाद निराश हो गए हैं। वहीं भारतीय खिलाड़ी गुकेश ने कार्लसन को काले मोहरों के साथ छठे राउंड में हरा दिया था। इसके अलावा यह गुकेश की कार्लसन पर लगातार दूसरी जीत है। इस जीत के चलते हुए वह 10 अंकों के साथ टूर्नामेंट में शीर्ष बढ़त पर आ गए हैं।

गुकेश से हारकर काफी निराश हुए कार्लसन :-

दुनिया के नंबर एक चेस खिलाड़ी नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश से मिली हार के बाद निराश हो गए हैं। इस बीच वर्ल्ड चैंपियन गुकेश ने कार्लसन को सुपर युनाइटेड रैपिड और ब्लिट्ज टूर्नामेंट के रैपिड वर्ग में हराया है।

Magnus Carlsen
Magnus Carlsen

इसके पहले उन्होंने कार्लसन को नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में क्लासिकल प्रारूप में मात दी थी। इस हार के बाद कार्लसन का कहना है कि अब उनको शतरंज खेलने में मजा नहीं रहा है। क्यूंकि इस बार भारतीय स्टार चेस खिलाड़ी गुकेश ने कार्लसन को काले मोहरों के साथ छठे राउंड में हरा दिया था।

Magnus Carlsen
image source via getty images

इसके चलते हुए अब यह गुकेश की कार्लसन पर लगातार दूसरी जीत है। अब वह 10 अंकों के साथ टूर्नामेंट में शीर्ष बढ़त पर आ गए हैं। इसके अलावा गुकेश की यह टूर्नामेंट में लगातार पांचवीं जीत है। वहीं अब उनके पास 12 में से 10 अंक हो गए हैं। जबकि इस टूर्नामेंट के रैपिड वर्ग में तीन दौर बाकी है।

Magnus Carlsen
image source via getty images

इस टूर्नामेंट में खेलते हुए गुकेश को पोलैंड के डुडा जान क्रिस्टोफ पर दो अंक की बढ़त है। इस बीच अब कार्लसन ने कहा है कि, “ईमानदारी से कहूं तो मुझे अब शतरंज खेलने में मजा नहीं आ रहा है। क्यूंकि जब मैं खेल रहा हूं तो कोई प्रवाह नहीं लग रहा है। मेरा खेल लगातार खराब हो रहा है। गुकेश शानदार खेल रहा है। इसके अलावा अभी टूर्नामेंट काफी लंबा है लेकिन लगातार पांच मैच जीतना कोई छोटी बात नहीं है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version