Snooker: भारत के मशहूर स्नूकर खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने बीते दिन मंगलवार को एक और शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना पहला राष्ट्रीय 9-बॉल पूल का खिताब जीत लिया है। इस फाइनल मैच में उन्होंने अपने ही देश के साथी खिलाड़ी नितिन शर्मा को हराकर यह चैंपियनशिप जीती है। वहीं यह पहली बार हुआ है जब पंकज ने इस टूर्नामेंट को जीता है।

पंकज आडवाणी ने जीता नेशनल 9-बॉल पूल खिताब :-

भारत के स्टार स्नूकर खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने बीते दिन मंगलवार को एक और शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना पहला नेशनल 9-बॉल पूल का खिताब जीत लिया है। वहीं इस टूर्नामेंट में खेलते हुए पेट्रोलियम खेल प्रमोशन बोर्ड का प्रतिनिधित्व कर रहे कई बार के विश्व चैंपियन आडवाणी ने दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में 11 अंक के फाइनल मुकाबले में चंडीगढ़ के नितिन शर्मा को 11-6 से हरा दिया है।

Pankaj Advani
Pankaj Advani

इसके अलावा इससे पहले अभी तक बिलियर्ड्स और स्नूकर में कुल 28 विश्व खिताब जीतने वाले आडवाणी ने इस बार भी यह साबित कर दिया है कि वह स्नूकर स्पोर्ट्स के इस तेज-तर्रार प्रारूप में भी उतने ही माहिर हैं। वहीं इस फाइनल मैच में उन्होंने काफी धीमी शुरुआत के बाद शानदार वापसी की थी।

Pankaj Advani
Pankaj Advani

इसके अलावा अब इस जीत के बाद आडवाणी ने कहा है कि, “मुझे इस समय यकीन नहीं हो रहा है कि यह एक बहुत ही अलग तरह का खिताब है। इस समय मेरे लिए यह जीत बहुत मायने रखती है। क्योंकि मैंने एक ऐसे खेल में जीत हासिल की है जो मेरे कम्फर्ट जोन से बाहर है। इसके अलावा इस बार एक कमजोर दावेदार के तौर पर शुरुआत करना और आखिर में ट्रॉफी जीतना, ऐसा कुछ है जिसकी मैंने अपने सपनों में भी कभी कल्पना नहीं की थी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version