Paralympic Committee of India: भारतीय पैरालंपिक समिति ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच नवल सिंह को उत्पीड़न के आरोपों के बाद पद से हटा दिया है। इसके चलते हुए अब भारत की पैरालंपिक समिति ने कोच नवल सिंह को मानसिक उत्पीड़न और अभद्र भाषा के आरोपों के बाद बर्खास्त कर दिया है। वहीं अब यह कार्रवाई सुमित अंतिल समेत कई एथलीट्स की शिकायत के बाद की गई है। क्यूंकि इस शिकायत को स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के पास दर्ज कराया गया था।
पीसीआई ने कोच नवल सिंह को किया बर्खास्त :-
भारतीय पैरालंपिक समिति ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच नवल सिंह को उत्पीड़न के आरोपों के बाद पद से हटा दिया है। इसके बाद पीसीआई अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया ने बीते दिन रविवार को इस फैसले की पुष्टि भी कर दी है।

इसके अलावा दो बार के पैरालंपिक पदक विजेता भारत के स्टार एथलीट सुमित अंतिल ने कोच नवल सिंह पर मानसिक उत्पीड़न और अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाया था। तब इस मामले में उन्होंने स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया से औपचारिक शिकायत भी की थी।
सुमित अंतिल ने की थी कोच की शिकायत :-
दो बार के पैरालंपिक पदक विजेता भारत के स्टार एथलीट सुमित अंतिल ने कोच नवल सिंह पर मानसिक उत्पीड़न और अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाया था। इसके बाद मुद्दे पर टोक्यो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा का भी उनको समर्थन मिला था। इसके अलावा इस शिकायत में देश के कई शीर्ष एथलीट्स ने भी हस्ताक्षर किए थे।

इस शिकायत में कोच पर बार-बार अपमानजनक भाषा और मानसिक दबाव बनाने के आरोप भी लगाए गए थे। इसके बाद यह लिखित शिकायत 10 अप्रैल को साइ को सौंपी गई थी। इसके बाद सुमित अंतिल ने बताया कि उन्होंने पहले साइ अधिकारियों से इस मुद्दे पर बात की थी। तब वहां दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिश भी की गई थी लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया था।
पीसीआई ने किया कोच नवल सिंह को बर्खास्त :-

इसके अलावा कोच नवल सिंह को पिछले साल द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया था। इसके अलावा वह भारतीय जैवलिन थ्रो एथलीट्स को ट्रेनिंग देने में काफी अहम भूमिका भी निभा चुके हैं। लेकिन अब लगातार शिकायतों के बाद पीसीआई बोर्ड ने उन्हें तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने का निर्णय लिया है।
पहलवान बजरंग पूनिया ने की तेज और निष्पक्ष जांच की मांग :-
इसके अलावा भारत के ओलंपिक पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया ने पैरा-एथलीटों द्वारा द्रोणाचार्य अवॉर्ड विजेता भाला फेंक कोच नवल सिंह पर लगाए गए मानसिक उत्पीड़न और अभद्र भाषा के आरोपों की तेज और निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस बीच अब उन्होंने कहा है कि, “चैंपियनों को मैदान में पसीना बहाना चाहिए, न कि उत्पीड़न से जूझना चाहिए।”

इसके अलावा बजरंग पूनिया ने एक्स पर लिखा है कि, “सुमित अंतिल द्वारा लगाए गए मानसिक उत्पीड़न के आरोप बेहद गंभीर हैं। हमारे चैंपियनों को मैदान में अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहिए, न कि सिस्टम के भीतर होने वाले दुर्व्यवहार से जूझना चाहिए। मैं अधिकारियों से अपील करता हूं कि इस मामले की जल्द और निष्पक्ष जांच की जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।”
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

