World Para Athletics: विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के शानदार प्रदर्शन के बाद पीएम मोदी ने पैरा एथलीटों को बधाई दी है। क्यूंकि इस बार हुई विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत ने छह स्वर्ण, नौ रजत और सात कांस्य सहित रिकॉर्ड 22 पदक जीते हैं। इसके अलावा भारत का यह प्रदर्शन पिछले साल 2024 में जापान में के कोबे में हुए खेलों से काफी अच्छा रहा है। तब भारत ने इन खेलों में कुल 17 पदक जीते थे।
पैरा एथलीटों को पीएम मोदी ने दी बधाई :-
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय पैरा एथलीटों के द्वारा किए गए शानदार प्रदर्शन को काफी सराहा है। क्यूंकि इस बार पीएम मोदी ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के इस शानदार प्रदर्शन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा है कि इस प्रतियोगिता में देश का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगा।

इस बार विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भारत ने छह स्वर्ण, नौ रजत और सात कांस्य सहित रिकॉर्ड 22 पदक जीते हैं। इसके अलावा भारत का यह प्रदर्शन पिछले साल 2024 में जापान में के कोबे में हुए खेलों से काफी अच्छा रहा है। तब भारत ने इन खेलों में कुल 17 पदक जीते थे। इसके अलावा भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने देश के सभी पदक विजेताओं की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए एक्स पर लिखा है कि, “हमारे पैरा एथलीटों का ऐतिहासिक प्रदर्शन! इस साल की विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप बहुत खास रही है।

इस बार भारतीय दल ने अपना अभी तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। इसमें उन्होंने छह स्वर्ण पदक सहित 22 पदक जीते हैं। इसके लिए हमारे एथलीटों को बधाई। अब उनकी यह सफलता कई लोगों को प्रेरित करेगी। मुझे हमारे दल के प्रत्येक सदस्य पर गर्व है और मैं उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देता हूं। इसके अलावा दिल्ली में इस टूर्नामेंट की मेजबानी करना भी भारत के लिए सम्मान की बात है।

इसके अलावा इस विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 टूर्नामेंट का हिस्सा रहे लगभग 100 देशों के एथलीटों और सहयोगी स्टाफ का तहे दिल से आभार।” इसके अलावा रिलायंस की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने भी पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन करने वाले पैरा एथलीट्स को बधाई दी है।
भारत ने की थी मेजबानी :-

यह पहली बार ही हुआ था जब भारत ने इस प्रतिष्ठित विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी की है। वहीं इस बार इसमें लगभग 100 से अधिक देशों के 2,200 से अधिक प्रतिभागियों ने 186 पदक स्पर्धाओं में भाग लिया था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







