Austrian Race Walking: भारत की पैदलचाल एथलीट प्रियंका गोस्वामी ने इंसब्रुक में हुई ऑस्ट्रियन रेसवॉकिंग चैंपियनशिप में महिलाओं की 10 किलोमीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल कर लिया है। इस रेस में भाग लेते हुए उन्होंने कुल 47 मिनट और 54 सेकेंड का समय लिया। इसके अलावा उनके नाम पर 20 किलोमीटर रेसवॉक में भी एक घंटे, 28.45 मिनट का राष्ट्रीय रिकॉर्ड दर्ज है।
प्रियंका गोस्वामी ने जीता स्वर्ण पदक :-
भारत की पैदलचाल एथलीट प्रियंका गोस्वामी ने इस सत्र की पहली जीत दर्ज करते हुए इंसब्रुक में ऑस्ट्रियन रेसवॉकिंग चैंपियनशिप में महिलाओं की 10 किलोमीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल करते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया है। इस रेस को पूरी करने में उन्होंने कुल 47 मिनट और 54 सेकेंड का समय लिया।

इसके अलावा उनके ही नाम पर 20 किलोमीटर रेसवॉक में एक घंटे, 28.45 मिनट का राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी दर्ज है। जबकि 10 किलोमीटर में उनका सर्वश्रेष्ठ निजी प्रदर्शन कुल 45 मिनट और 47 सेकेंड का है, जो उन्होंने साल 2022 में बनाया था। इसके बाद अब उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडिल पर लिखा है कि, “एक मिनट की पेनाल्टी के बावजूद मैने स्वर्ण पदक जीता है, लेकिन यह मेरे लिए आसान नहीं था। क्यूंकि मेरे लिए बुखार और पेनाल्टी के बाद यह काफी मुश्किल था।

इसके पहले भारत की स्टार पैदलचाल एथलीट प्रियंका गोस्वामी मई में मेलबर्न में एथलेटिक्स विक्टोरिया वॉकिंग चैंपियनशिप में खेलते हुए भी दूसरे स्थान पर रही थी। इसके अलावा इंसब्रुक में ही पुरुषों की 35 किलोमीटर रेसवॉक में संदीप कुमार दूसरे और राम बाबू तीसरे स्थान पर रहे हैं। इसके चलते हुए संदीप कुमार ने रजत और राम बाबू ने कांस्य पदक पर अपना कब्जा किया है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।