John Cena and Roman Reigns Net Worth: WWE में जॉन सीना और रोमन रेंस दोनों ही बड़े नाम हैं। क्यूंकि इन दोनों ने ही WWE से काफी नाम और पैसा कमाया है। इस बीच WWE में सबसे बेहतरीन कौन है। वहीं इस बात को लेकर अक्सर जॉन सीना और रोमन रेंस के बीच तुलना की जाती है। इन दोनों ही सुपरस्टार्स को दुनिया भर के लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं। क्यूंकि इन दोनों ने ही WWE को अपना काफी जीवन दिया है। इस बीच उन्होंने कई यादगार मैच भी खेले हैं और रिंग में शानदार प्रदर्शन किया है। इसके अलावा लोगों के मन में कई बार यह सवाल उठता है कि इन दोनों में से कौन सबसे ज्यादा अमीर है।
John Cena की नेटवर्थ :-
इस बीच अब सबसे पहले बात करते हैं John Cena की। सीना 17 बार WWE World Champion रह चुके हैं। वहीं Essentially Sports और Sports Illustrated जैसी वेबसाइटों के अनुसार साल 2024 तक उनकी कुल संपत्ति लगभग 80 मिलियन डॉलर है। क्यूंकि WWE से उनको हर साल 10 मिलियन डॉलर मिलते हैं।

इसके अलावा वह केवल रेसलिंग ही नहीं करते हैं, बल्कि वह कई सामाजिक कार्यों में भी शामिल रहते हैं। WWE के इस दिग्गज सुपरस्टार ने ‘Make-A-Wish Foundation’ के जरिए सबसे ज्यादा बच्चों की इच्छाएं पूरी करने का रिकॉर्ड भी बनाया है। इस दौरान उन्होंने कुल 650 बच्चों की इच्छाएं पूरी की हैं।
Roman Reigns की नेटवर्थ :-
इसके बाद अब बात करते हैं दूसरे सुपरस्टार रोमन रेंस की। उनको रेसलिंग की दुनिया में ‘Big Dog’ और ‘Original Tribal Chief’ के नाम से भी जाना जाता है। इस बीच स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड के अनुसार रोमन रेंस की कुल संपत्ति लगभग 14 मिलियन डॉलर है। क्यूंकि WWE से उनको हर साल लगभग 5 मिलियन डॉलर मिलते हैं। इस समय वह कंपनी के सबसे ज्यादा पैसे पाने वाले रेसलर्स में से एक हैं।

इसके अलावा रोमन रेंस WWE के सबसे बड़े इवेंट, WrestleMania में भी हिस्सा लेते हैं। वहीं साल 2021 में उन्होंने C4 Energy के साथ भी काम करना शुरू किया था। इस समय यह दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली एनर्जी ड्रिंक कंपनियों में से एक है। इसके अलावा वह भी कई सामाजिक कार्यों में शामिल हैं। अपनी बीमारी Leukemia से ठीक होने के बाद से ही वह इस बीमारी से जूझ रहे बच्चों की मदद करते हैं।

इसके लिए वह Leukemia और Lymphoma सोसाइटी के साथ मिलकर काम करते हैं। इसके अलावा अब हम अगर जॉन सीना और रोमन रेंस की कुल संपत्ति की तुलना करें तो जॉन सीना इस मामले में काफी आगे हैं। क्यूंकि उनकी कुल संपत्ति 80 मिलियन डॉलर है, जबकि रोमन रेंस की संपत्ति 14 मिलियन डॉलर है। तभी तो अब इससे पता चलता है कि जॉन सीना इस मामले में रोमन रेंस से काफी आगे हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।