Rapid and Blitz: विश्व चैंपियन डी गुकेश ने सुपर रैपिड और ब्लिट्ज टूर्नामेंट के रैपिड वर्ग के नौवें और अंतिम दौर में अमेरिकी ग्रैंडमास्टर फैबियानो कारुआना को हराकर संयुक्त चौथा स्थान हासिल किया है। वहीं अपनी इस जीत के साथ ही अब गुकेश का हाल के महीनों में खराब फॉर्म के बाद वापसी का अच्छा संकेत भी मिला है। वहीं अब उनके पास ब्लिट्ज वर्ग में 18 और दौर बाकी हैं।

डी गुकेश ने फैबियानो कारुआना को हराया :-

D Gukesh
D Gukesh

भारतीय ग्रैंडमास्टर और विश्व चैंपियन डी गुकेश ने सुपर रैपिड और ब्लिट्ज टूर्नामेंट के रैपिड वर्ग के नौवें और अंतिम दौर में अमेरिकी ग्रैंडमास्टर फैबियानो कारुआना को हराकर संयुक्त चौथा स्थान हासिल कर लिया है। वहीं इससे पहले पिछले कुछ महीनों से अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाने वाले भारतीय स्टार चेस खिलाड़ी गुकेश ने अब अपनी फॉर्म में वापस लौटने के भी संकेत दे दिए हैं।

ब्लिट्ज वर्ग में 18 दौर की बाजियां हैं शेष :-

इस समय रैपिड वर्ग की सभी बाजियों के बाद अब ब्लिट्ज वर्ग में 18 दौर की बाजियां शेष खेली जाने वाली हैं। इसके अलावा रैपिड वर्ग के अंतिम दिन गुकेश ने फ्रांसीसी ग्रैंडमास्टर मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव के खिलाफ हार के साथ शुरुआत की थी। इसके बाद फिर उन्होंने अपने आठवें दौर में स्लोवेनिया के व्लादिमीर फेडोसेव के साथ ड्रॉ खेला था।

D Gukesh
image source via getty images

इसके अलावा इस बार अमेरिकी खिलाड़ी हैंस मोके नीमन ने कुल 13 अंकों के साथ इस वर्ग का विजेता बनकर इतिहास रच दिया है। वहीं इस वर्ग में नीमन ने अपने ही साथी खिलाड़ी वेस्ली सो को पूरे एक अंक से पीछे छोड़ा है। जबकि इस बार फेडोसेव 11 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे हैं। इसके अलावा रैपिड वर्ग में चौथे स्थान पर रहने के बाद गुकेश ने कहा कि, “इस बार रैपिड वर्ग में मेरा प्रदर्शन उतार चढ़ाव वाला रहा है।

D gukesh
D Gukesh

इस बार मैंने अच्छा खेल दिखाया था लेकिन फिर भी मैं कुछ मौके चूक गया था। इसके अलावा इस दौरान कुछ मैच ऐसे भी थे जिनमें मैं मुश्किल में था और किसी तरह खुद को बचा पाया। जबकि इस वर्ग में मेरा प्रदर्शन और बेहतर हो सकता था।” वहीं इस वर्ग में गुकेश, कारुआना और पोलैंड के डुडा जान-क्रजिस्ट्जोफ नौ-नौ अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहे हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version