Sunday, February 15

वर्ल्ड जैवलिन की टॉप स्थान पर अपना नाम काबिज करने के बाद भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ी की एक बार फिर से हर जगह चर्चा हो रही है। इसी बीच पूर्व भारतीय महिला दिग्गज लंबी कूद की खिलाड़ी का एक बयान जोर पकड़ रहा है। इस उन्होंने एक महिला एथलिट को भविष्य का नीरज चोपड़ा बताया है। दरअसल, अंज बॉबी जॉर्ज (Anju bobby George) ने कहा है कि वर्तमान में उनकी शिष्या शैली सिंह के प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें लगता है कि आने वाले चार-पांच सालों में वो भी नीरज चोपड़ा की तरह दुनिया की शीर्ष खिलाड़ी होंगी। इस साल 19 साल की शैली सिंह ने इंडियन ग्रांपी में 6.76 मीटर की लंबी कूद लगाई थी। ये अंजू के बाद किसी भी महिला खिलाड़ी का सबसे अच्छा प्रदर्शन था।

पूर्व महिला लंबी कूद खिलाड़ी अंजू बॉबी जॉर्ज साल 2004 में 6.83 मीटर की लंबी कूद लगाई थी, जो कि अभी तक हिंदुस्तान के लिहाज से सबसे अच्छा प्रदर्शन है और इस रिकॉर्ड को कोई भी भारतीय महिला नहीं तोड़ पाई है। हालंकि अब अंजू को लगता है कि उनका ये रिकॉर्ड उनकी शिष्या शैली सिंह तोड़ सकती हैं। शैली के लिए 21 मई रविवार का दिन खास था। इस दिन उन्होंने सीनियर स्तर पर अपना पहला अंतरराष्ट्रीय पदक जीता था। ये पदक उन्होंने जापान के योकोहाम में चल रही विश्व स्तर एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल के दौरान अपने नाम किया था। शैली ने इस दौरान सीको ग्रांफी में 6.65 मीटर के प्रयास के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया था।

Shaili Singh
Photo Source: Twitter

शैली की लंबी कूद शानदार थी- अंजू बॉबी जॉर्ज 

शैली के इस शानदार प्रदर्शन के बाद उनकी गुरु अंजू बॉबी जार्ज ने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि, “शैली सिंह ने 19 साल की उम्र में जिस प्रकार से और जितनी लंबी कुद लगाई है, वो शानदार है। 19 साल की उम्र में उसने (शैली सिंह) ने 6.76 मीटर की लंबी कूद लगाई। वह मूश्किल से मिलने वाल टेलेंट है और हमें बेहद सावधानी से उसके प्रदर्शन को और ज्यादा निखारना होगा, जिससे कि वो बाद में परिपक्व होने पर विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक बन सके”।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version