Angad Bajwa: साल 2023 के एशियन गेम्स में भारत को पुरुष टीम स्पर्धा में कांस्य पदक दिलाने वाले शॉटगन निशानेबाज अंगद वीर सिंह बाजवा ने कनाडा की नागरिकता ले ली है। इसके चलते हुए अब वह आगामी एशियन गेम्स में कनाडा का प्रतिनिधित्व करते हुए दिखाई देंगे। क्यूंकि इन सब बातों की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है।
एनआरएआई ने जारी की उनकी एनओसी :-

साल 2020 में खेले गए टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले स्टार निशानेबाज अंगद वीर सिंह बाजवा ने को भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ की तरफ से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट मिल गया है। इसके चलते हुए अब वह भविष्य में बिना किसी रुकावट के कनाडा के लिए प्रतियोगिताओं में खेलते हुए अब दिखाई दे सकते हैं।
जानिए अंगद ने क्यों बदली नागरिकता :-

भारत के स्टार निशानेबाज अंगद वीर सिंह बाजवा ने अभी अपने इस फैसले का कारण नहीं बताया है। लेकिन अब आ रही मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका पूरा परिवार कनाडा में ही रहता है। वहीं उनके पिता गुरपाल हॉस्पिटैलिटी का बिजनेस चलाते हैं। इस बीच एनआरएआई के सेक्रेटरी जनरल पवन सिंह ने ट्रिब्यून को बताया है कि, “हां, हमें उनका एनओसी मांगने वाला आवेदन मिला था।

इसके अलावा हम उनको रोक नहीं सकते हैं। क्यूंकि इस देश में अपनी पसंद की आजादी है। इसलिए हमने उनको एनओसी जारी कर दिया है।” इसके आगे उन्होंने कहा कि, “इसमें कोई शक नहीं है कि उनका जाना एनआरएआई फेडरेशन और हमारे देश दोनों के लिए एक बड़ा नुकसान है। इसके अलावा जैसा कि मैंने कहा है कि हम उन्हें जाने से रोक नहीं सकते थे। इसके अलावा हमारे देश भारत में उनकी कमी को पूरा करने के लिए काफी टैलेंट बाकि है।”
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।





