Tuesday, February 3

World Para Championships: भारत के स्टार पैरा भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में एफ64 वर्ग के खिताब के साथ लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीत लिया है। वहीं दो बार के पैरालंपिक चैंपियन सुमित ने अपने पांचवें प्रयास में 71.37 मीटर भाला फेंकते हुए अपने ही चैंपियनशिप रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इसके चलते हुए उन्होंने साल 2023 सत्र में बनाए गए 70.83 मीटर के अपने ही चैंपियनशिप रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

सुमित अंतिल ने जीता लगातार तीसरा स्वर्ण पदक :-

Sumit Antil
Sumit Antil

भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल ने बीते मंगलवार को विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में एफ64 वर्ग के खिताब के साथ लगातार अपना तीसरा स्वर्ण पदक जीत लिया है। क्यूंकि इससे पहले भी उन्होंने साल 2024 और 2024 में भी स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा इस भारतीय खिलाड़ी ने साल 2021टोक्यो में और 2024 पेरिस पैरालंपिक में भी दो स्वर्ण पदक जीते हैं। इसके अलावा वह एशियाई पैरा खेलों के मौजूदा चैंपियन भी हैं।

सुमित अंतिल ने किया अपने रिकॉर्ड में सुधार :-

दो बार के पैरालंपिक चैंपियन सुमित अंतिल ने अपने पांचवें प्रयास में 71.37 मीटर भाला फेंकते हुए अपने ही चैंपियनशिप रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। क्यूंकि उन्होंने साल 2023 सत्र में बनाए गए 70.83 मीटर के अपने ही चैंपियनशिप रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। इसके अलावा केवल चार वर्ष की उम्र में ट्रक के नीचे आने से अपना पैर बुरी तरह जख्मी करा बैठे अन्य भारतीय एथलीट संदीप संजय सर्गर ने 62.82 मीटर भाला फेंकते हुए एफ-44 कैटेगरी में भाला फेंक का स्वर्ण पदक जीता है।

Sumit Antil
Sumit Antil

इसके चलते हुए अब उन्होंने अपने ही साथी और पूर्व विश्व चैंपियन संदीप चौधरी (62.67) को पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा यह संदीप सर्गर का किसी भी मुख्य पैरा खेल में पहला पदक है। जबकि साल 2019 के विश्व चैंपियन और साल 2024 में कांस्य जीतने वाले संदीप चौधरी का यह इस चैंपियनशिप में तीसरा पदक है। इसके अलावा डिस्कस थ्रो की एफ-56 कैटेगरी में योगेश कथूनिया ने विश्व चैंपियनशिप में कुल चौथा और लगातार तीसरा रजत पदक जीत लिया है। इस बार उन्होंने कुल 42.49 मीटर डिस्कस फेंका था।

Sandeep Sanjay Sargar
Sandeep Sanjay Sargar

इसके अलावा इस चैंपियनशिप में बीते मंगलवार को हुई बारिश विदेशी एथलीटों के लिए बड़ी खुशखबरी की तरह आई। क्यूंकि सोमवार तक भीषण उमस भरी गर्मी ने चैंपियनशिप में विदेशी एथलीटों का बुरा हाल कर दिया था। इस बीच सूत्र बताते हैं कि जब से चैंपियनशिप शुरू हुई है तब से 15 विदेशी एथलीटों को भीषण गर्मी का शिकार होकर स्थानीय मेडिकल सेंटर में दाखिल भी होना पड़ा है। वहीं वार्म एरिया में अभ्यास के दौरान इन विदेशी एथलीटों की हालत खराब हुई है। उनको मेडिकल सेंटर में प्राथमिक उपचार देने के बाद छोड़ा गया। इस दौरान बताया गया कि ये ज्यादातर एथलीट यूरोप से संबंधित हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version