Tuesday, March 10

Tata Steel Masters: भारत के शीर्ष वरीयता प्राप्त चेस खिलाड़ी अर्जुन एरिगेसी ने हमवतन आर प्रज्ञानंद को हराकर टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है। इसके चलते हुए अब उन्होंने टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में अपनी काफी शानदार शुरुआत की है। जबकि एक अन्य मैच में भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने ड्रा खेला है।

अर्जुन एरिगेसी ने हमवतन आर प्रज्ञानंद को हराया :-

भारत के शीर्ष वरीयता प्राप्त चेस खिलाड़ी अर्जुन एरिगेसी ने अपने ही देश के चेस खिलाड़ी आर प्रज्ञानंद को हराकर टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है।

Arjun Erigesi
Arjun Erigesi

इसके अलावा विश्व चैंपियन डी गुकेश ने अपने पहले दौर में उज्बेकिस्तान के विश्व कप विजेता जावोखिर सिंदारोव के खिलाफ कड़े मुकाबले में ड्रॉ खेला है। वहीं भारत में पर्यावरण कार्यकर्ताओं के विरोध के कारण यह खेल समय पर शुरू नहीं हो पाया था। लेकिन इसके बाद जब दुनिया के सबसे पुराने टूर्नामेंट में से एक में खेल शुरू हुआ तो फिर कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं।

अमेरिकी खिलाड़ी हैंस मोके ने हासिल की जीत :-

इसकी अलावा टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट की पहली जीत अमेरिका के हैंस मोके नीमन ने हासिल की है। क्यूंकि उन्होंने स्लोवेनिया के व्लादिमीर फेडोसेव हो हरा दिया है। इसके बाद दिन के दूसरे विजेता जर्मनी की स्टार खिलाड़ी विन्सेंट कीमर रहे हैं।

Hans Moke Niemann
Hans Moke Niemann

क्यूंकि उन्होंने भी अपने मैच में खेलते हुए नीदरलैंड के स्टार खिलाड़ी अनीश गिरी को हरा दिया है। इसके चलते हुए अब पहले दौर के बाद एरिगेसी, कीमर और नीमन एक-एक अंक के साथ संयुक्त बढ़त पर हैं। जबकि गुकेश और सात अन्य खिलाड़ी उनसे आधा अंक पीछे चल रहे हैं।

अरविंद चिदंबरम ने भी ड्रा से की अपनी शुरुआत :-

इसके अलावा अपने साथी मित्र खिलाड़ी प्रज्ञानंद के खिलाफ एरिगेसी ने शुरू से ही शानदार खेल दिखाया है। इसके अलावा प्रज्ञानंद ने शुरू में ही एक गलती कर दी थी। इसके चलते हुए उनका राजा बीच में फंस गया था। इस बात का एरिगेसी ने पूरा फायदा उठाया और केवल 32 चाल में मुकाबला जीत लिया। जबकि एक अन्य मैच में गुकेश भी जीत के करीब पहुंच गए थे। लेकिन सफेद मोहरों से खेल रहे सिंदारोव के खिलाफ अपनी मजबूत स्थिति को जीत में नहीं बदल पाए।

Arvind Chidambaram
image source vis getty images

इसके चलते हुए यह दिन का सबसे लंबा मुकाबला भी रहा था। क्यूंकि यह मैच 78 चाल में ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। जबकि इस टूर्नामेंट में भाग ले रहे एक अन्य भारतीय खिलाड़ी अरविंद चिदंबरम ने भी जर्मनी के मैथियास ब्लूबाउम के खिलाफ ड्रॉ के साथ ही अपनी शुरुआत की है। इसके अलावा दिन के अन्य मैचों में तुर्किये के यागिज कान एर्दोगमस ने उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक याकुबोएव के साथ, जबकि नीदरलैंड के जॉर्डन वान फॉरेस्ट ने चेक गणराज्य के थाई दाई वान गुयेन के साथ ड्रॉ खेला है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version